जादूगर ठग का खेल खत्म ! पैसे - सोना डबल करने के झांसे में फंसाकर करता था सम्मोहन से ठगी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले में लोगों को सम्मोहित कर ठगी करने वाले एक शातिर जादूगर ठग’l का पर्दाफाश हुआ है । ज्वालापुर क्षेत्र में एक महिला से करीब ₹50,000 और कान के कुंडल उतरवाने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी खुद को जादूगर बताकर लोगों को पैसे और सोना डबल करने का लालच देता था और फिर सम्मोहन व जादू के नाम पर ठगी कर फरार हो जाता था ।SSP के नेतृत्व में चला ऑपरेशन
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में इस ठग को पकड़ने के लिए खास रणनीति बनाई ।
मुखबिर तंत्र और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया और आखिरकार उसे ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।जानिए , आरोपी के पास से क्या मिला ?
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 02 पीली धातु के टॉप्स (कुंडल) ₹9,500 नकद बरामद किए गए हैं । पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है ।दोबारा ठगी करने हरिद्वार आया था आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी गाज़ियाबाद का रहने वाला है और पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है । बताया जा रहा है कि वह फिर से हरिद्वार आकर ठगी की योजना बना रहा था , लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया । पुलिस की जनता से खास अपील
हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पैसे या सोना डबल करने के झांसे में न आएं , किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें । ठग अक्सर जादू , तंत्र-मंत्र या सम्मोहन का डर या लालच दिखाकर लोगों को निशाना बनाते हैं ।हरिद्वार में बढ़ रही ऐसी ठगी की घटनाएं
पुलिस का कहना है कि हाल के समय में जादू , तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर ठगी के मामले बढ़े हैं । ऐसे मामलों में ठग पहले भरोसा जीतते हैं और फिर लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उनसे पैसे और गहने उतरवा लेते हैं ।
Haridwar news, Haridwar fraud case, Jwalapur police action, Haridwar hypnosis fraud, money double scam Haridwar, Ghaziabad thug arrested Haridwar, Haridwar crime news, Uttarakhand Hindi news, Jwalapur police news, Haridwar latest news.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: