• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

हृदयविदारक : मुरादाबाद हादसे से दहला उत्तराखंड , हल्द्वानी के 4 दोस्तों की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-16 16:15:51
Share Share Share

हृदयविदारक : मुरादाबाद हादसे से दहला उत्तराखंड , हल्द्वानी के 4 दोस्तों की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U P ) - के मुरादाबाद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं । दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

मनकरा मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई । हल्द्वानी के पांच युवक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे । इसी दौरान उनकी कार सामने चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए ।

चार युवकों की मौके पर मौत , एक की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला । सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे ले जाया गया । सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह के अनुसार अस्पताल में कुल पांच युवकों को लाया गया था , जिनमें से चार को मृत अवस्था में लाया गया । एक युवक गंभीर रूप से घायल था , जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । उसकी हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है ।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की एक वजह कार चालक को आई झपकी भी मानी जा रही है । बताया जा रहा है कि चलते वाहन में चालक को नींद आ गई , जिससे कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई ।

मृतकों और घायल की पहचान

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कर ली है । मृतकों में अनिल नेगी , सुंदर सिंह , भुवन भंडारी , दयाल सिंह शामिल हैं । सभी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं । वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान यशदीप पांडे , निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है , जिसका इलाज मुरादाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है । उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं ।

मृतकों के परिवारों में पसरा मातम

हादसे की सूचना जैसे ही हल्द्वानी पहुंची , मृतकों के घरों में मातम छा गया । एक साथ चार युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है ।






मुरादाबाद सड़क हादसा, हल्द्वानी युवक हादसा, मुरादाबाद ट्रैक्टर ट्रॉली एक्सीडेंट, दिल्ली लखनऊ हाईवे दुर्घटना, हल्द्वानी के चार युवकों की मौत, Moradabad road accident news, Haldwani youth accident news, Uttarakhand Hindi News, Muradabad tractor trolley accident, Haldwani latest news.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in