• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गिरफ्तार : फोन पर फंसाकर सूनसान में लूटने वाली 2 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-17 14:41:10
Share Share Share

गिरफ्तार : फोन पर फंसाकर सूनसान में लूटने वाली 2 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ऊधमसिंहनगर ( Us Nagar ) - उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है जो महिलाओं के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूट , डकैती और ब्लैकमेल की वारदातों को अंजाम देता था । जिले के एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं ।

महिलाओं के फोन से फंसाते थे शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह की महिलाएं पहले फोन पर लोगों से संपर्क करती थीं और दोस्ती का झांसा देकर उन्हें सुनसान जगह मिलने के लिए बुलाती थीं । जैसे ही शिकार मौके पर पहुंचता , गिरोह के अन्य सदस्य उसे घेर लेते और बंधक बनाकर मारपीट करते थे ।

बंधक बनाकर बनाते थे अश्लील वीडियो

गिरोह का तरीका बेहद खतरनाक था । आरोपियों द्वारा पीड़ित को बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया जाता था और फिर उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जाता था । इस मामले में भी आरोपियों ने पीड़ित से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी ।

पुलिस ने बरामद की लूटी गई कार और कीमती सामान

नानकमत्ता पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई हुंडई आई-10 कार , नगदी , सोने की अंगूठी , एटीएम कार्ड , महत्वपूर्ण दस्तावेज अन्य सामान बरामद किया है ।

अंतर्राज्यीय गिरोह , यूपी-उत्तराखंड में दर्ज कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक यह अंतर्राज्यीय हनीट्रैप गिरोह है , जिसके सदस्यों पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । गिरोह के मुख्य आरोपी तारा सिंह कोतवाली नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है ।

मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं दो दर्जन से ज्यादा केस

पुलिस के अनुसार तारा सिंह और उसके साथी राजू पर लूट , डकैती , चोरी , अवैध शराब , अवैध हथियार और अन्य संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस अब गिरोह के अन्य नेटवर्क और संभावित शिकारों की भी जांच कर रही है ।

एसएसपी के सख्त रुख से अपराधियों में हड़कंप

जिले के एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस लगातार संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चला रही है । इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है ।




Udham Singh Nagar honey trap gang busted, Nanakmatta police action, SSP Ajay Ganpati news, Uttarakhand honey trap case, Nanakmatta crime news, honey trap gang arrest Uttarakhand, Udham Singh Nagar crime news, Uttarakhand police crackdown, Nanakmatta robbery gang


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in