• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

मॉडल जिले के इस गांव में नहीं टपकती है पानी की बूंदें - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-23 15:32:48
Share Share Share

मॉडल जिले के इस गांव में नहीं टपकती है पानी की बूंदें


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत - वही जिला , जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉडल जिला बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं । लेकिन जिले के पाटी विकासखंड का एक ऐसा गांव है , जहाँ हर घर नल तो है लेकिन हर घर जल नहीं है । पाटी विकासखंड के पीपलढींग गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है । यहाँ पेयजल लाइन अनगिनत जगह क्षतिग्रस्त है । यहाँ पीने के पानी के लिए युक्तियों का सहारा लेना पड़ता है । कभी कभार ग्रामीण इस पाइप लाइन के पाइपों को प्लास्टिक से बांधकर पानी की कामचलाऊ युक्ति करते हैं तो स्टॉक टैंक लीक हो जाता है । जी हाँ पाइप छोड़ यहाँ स्टॉक टैंक भी लीक करता है । ग्रामीणों का कहना है , पेयजल श्रोत में पानी की कमी नहीं है लेकिन उस पानी को गांव तक पहुंचाने में विभाग औऱ ठेकेदार पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं ।

विभाग के जेई का कहना है-

इस कार्य में काफी देरी हो चुकी है । जिसके लिए विभाग द्वारा ठेकेदार को 2 नोटिस दे दिए गए हैं ।

ठेकेदार का कहना है-

पाइप मंगवाए जा रहे हैं , बस कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा ।
इस विषय में ग्रामीणों से बातचीत हुई तो उनका कहना था - विभाग औऱ ठेकेदार का ये रटा - रटाया जवाब है । ठेकेदार औऱ विभाग इस भाषा को पिछले काफी समय से दोहराते रहे हैं । ठेकेदार , विभाग की लापरवाही बताता है औऱ विभाग , ठेकेदार की । लेकिन ये सब कुछ सहना पड़ता है ग्रामीणों को । अब ऐसे हालातों में कैसे बन पाएगा मॉडल जिला ? उत्तराखंड हिंदी समाचार के साथ हुई बातचीत में ग्रामीणों ने साफ तौर पर कह दिया , जहाँ पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही हो , जहाँ पेयजल के लिए युक्तियों का सहारा लेना पड़ रहा हो । आंखिर कैसे कह देंगे उसे मॉडल जिला ?


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in