• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

बड़ी खबर : माँ वाराही धाम बनेगा भव्य आध्यात्मिक हब , CM धामी ने किया शिलान्यास - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-20 18:42:45
Share Share Share

बड़ी खबर : माँ वाराही धाम बनेगा भव्य आध्यात्मिक हब , CM धामी ने किया शिलान्यास


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

विशेष रिपोर्ट - सूरज लडवाल
चम्पावत ( Champawat ) - जनपद से एक बड़ी और आस्था से जुड़ी खबर सामने आई है । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से प्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ देवीधुरा के भव्य नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया । खराब मौसम के कारण दौरा रद्द होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर इस ऐतिहासिक अवसर को खास बना दिया ।

आस्था , शक्ति और परंपरा का संगम है माँ वाराही शक्तिपीठ

Advertisement
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही शक्तिपीठ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि सदियों से लोक आस्था , संस्कृति और सामाजिक चेतना का केंद्र रहा है । उन्होंने प्रसिद्ध बग्वाल मेले को वीरता और परंपरा का अनूठा प्रतीक बताते हुए इसे राज्य सरकार की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया ।

15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर

मंदिर के नवनिर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे , निर्माण कार्य 2 - 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है , राजस्थान के विशेष पत्थरों से होगा मंदिर का निर्माण , मुख्य मूर्ति का निर्माण बाबा कल्याण दास जी महाराज द्वारा करवाया जा रहा है और स्थापत्य कार्य की देखरेख विपुल त्रिवेदी ( सोनपुर ग्रुप , गुजरात ) करेंगे । CM धामी ने भरोसा जताया कि इस भव्य निर्माण के बाद देवीधुरा राष्ट्रीय स्तर का बड़ा धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनेगा , जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे ।

चम्पावत के लिए मेगा डेवलपमेंट प्लान

Advertisement
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास का बड़ा रोडमैप भी सामने रखा , जिसमें - 179 करोड़ रुपये से शारदा घाट का पुनर्विकास , 430 करोड़ रुपये का गोल्ज्यू कॉरिडोर निर्माण , लोहाघाट में 10 करोड़ से एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक , 257 करोड़ से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज , 15 करोड़ से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन व हॉस्टल , रीठा साहिब क्षेत्र में 24 करोड़ से सड़क नवीनीकरण , शहीद चिल्कोटी मोटर मार्ग निर्माण जारी , लोहाघाट में फायर स्टेशन , देवीधुरा में नई पुलिस चौकी शामिल हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चारधाम , शक्तिपीठ और सिद्धपीठों का तेजी से विकास हो रहा है । उन्होंने विकास भी और विरासत भी को सरकार का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अब DBT के जरिए सीधे जनता तक पहुंच रहा है ।

भव्य कलश यात्रा से गूंजा देवीधुरा

Advertisement
शिलान्यास से पहले क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली । ढोल-दमाऊं की मधुर धुनों और श्रद्धा से भरे माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया । माँ वाराही धाम का यह नवनिर्माण सिर्फ एक मंदिर का विस्तार नहीं , बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है । आने वाले समय में देवीधुरा देश के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में शामिल हो सकता है ।

जानिए , कौन - कौन रहे उपस्थित

Advertisement
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी , दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे , उपाध्यक्ष सेतु / राज्य आयोग राजशेखर जोशी , विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी , भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत , प्रदेश मंत्री निर्मल महारा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे , नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा , जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया , जिला उपाध्यक्ष राजू बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण , माँ वाराही मंदिर समिति के संरक्षक/संस्थापक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी , कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी सहित समिति के सदस्य , जिलाधिकारी मनीष कुमार , पुलिस अधीक्षक रेखा यादव , मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती , अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Advertisement



माँ वाराही मंदिर देवीधुरा, चम्पावत समाचार, पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन, बग्वाल मेला, देवीधुरा मंदिर निर्माण, उत्तराखंड विकास योजना, गोल्ज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, Uttarakhand Hindi News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in