ज्वैलरी ठगी : सोना समझकर पहना , निकला पीतल ! जानिए , कैसे खुली ठगी की पोल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले में नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है । ज्योतिर्मठ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हॉलमार्किंग मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए हैं ।जानिए , कैसे हुआ खुलासा ?
पीड़िता लवली रावत ने जुलाई 2025 में अपनी नथ और झुमके ₹40,000 में गिरवी रखे थे । ब्याज समेत पैसा लौटाने के बाद जब दिसंबर में उन्होंने ज्वैलरी वापस ली , तो लोगों ने उसकी गुणवत्ता पर शक जताया । जब अन्य ज्वैलर्स को दिखाया गया , तो चौंकाने वाला सच सामने आया । ज्वैलरी नकली थी , लेकिन उस पर फर्जी हॉलमार्क लगा था । मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया गया और एसपी चमोली के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित हुई । पूछताछ में मुख्य आरोपी बंटी कुमार ने कबूल किया कि , असली सोने के गहनों की जगह नकली गहने बनवाए और उन पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर वापस कर दिए ।दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु , कम कैरेट ज्वैलरी पर नकली 20 कैरेट की मोहर लगाता था । बिना लाइसेंस हॉलमार्क मशीन का इस्तेमाल करता था । पुलिस ने कर्णप्रयाग से उसे गिरफ्तार कर मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए ।जानिए , किन धाराओं में दर्ज हुआ केस ?
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की धारा 29 भी जोड़ी गई है ।पुलिस का बड़ा बयान - बर्दास्त नहीं होगा खिलवाड़
एसपी चमोली ने कहा हॉलमार्किंग प्रणाली की विश्वसनीयता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिले के सभी हॉलमार्किंग केंद्रों की जांच होगी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा ।जानिए , क्या है हॉलमार्किंग और क्यों है जरूरी ?
हॉलमार्किंग केवल भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित प्रक्रिया है , जो सोने की शुद्धता की गारंटी देती है । इस सिस्टम के साथ छेड़छाड़ सीधे उपभोक्ताओं के भरोसे पर हमला है ।खुलासे के लिए पुलिस टीम को मिला ईनाम
इस शानदार खुलासे के लिए पुलिस टीम को ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है ।जानिए कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
बंटी कुमार ( बेगूसराय , बिहार ) और पंकज कुमार प्रभु ( पटना , बिहार ) । दोनों के कब्जे से ₹2.5 लाख की हॉलमार्क मशीन , कंप्यूटर सेटअप ( CPU , मॉनिटर , केबल आदि ) , नकली नथ व झुमके बरामद हुए ।अलर्ट : जानिए कैसे बचें ज्वैलरी ठगी से
हमेशा BIS हॉलमार्क चेक करें , भरोसेमंद ज्वैलर से ही खरीदारी करें व रसीद और सर्टिफिकेट जरूर लें ।
Chamoli jewellery fraud, fake hallmark scam Uttarakhand, Jyotirmath jewellery fraud, BIS hallmark fake case, Uttarakhand crime news, gold scam India, Karnprayag jewellery case, fake gold hallmark racket
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: