• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सावधान ! नेशनल हाइवे पर आने लगा है मलवा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-24 12:02:18
Share Share Share

सावधान ! नेशनल हाइवे पर आने लगा है मलवा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मलवा आने से डेढ़ घंटे लगा रहा जाम
कुमाऊं - अगर आप कुमाऊं के टनकपुर - पिथौरागढ़ हाइवे पर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए । यात्रा के समय आप चौकन्ने रहिए , क्योंकि हल्की सी बारिश के साथ ऑलवेदर सड़क में अब मलवा आने लगा है । 24 जून सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे यात्रियों की राह उस वक्त रुक गई जब टनकपुर - चम्पावत के बीच सूखिढांग के समीप आलवेदर सड़क में मलवा आ गया । बताया जा रहा है इस मलवे को हटाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा , जिसके बाद आवाजाही शुरू हो पाई ।

ऐसे में अगर होती कोई इमरजेंसी-


बारिश अभी शुरू ही हुई है कि ऑल वेदर कही जाने वाली सड़क में मलवा आने लगा है । बारिश के शुरुआत में ही डेढ़ घंटे जाम लगना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है ।
अब बड़ा सवाल तो ये है कि , अगर ऐसे समय में कोई इमरजेंसी हो तो प्रशासन के पास उसके लिए प्लान बी क्या होगा ?
बरसात के शुरुआत में ही अगर ऑल वेदर कही जाने वाली सड़क ऐसे घंटों बंद रहने लगी है तो भारी बरसात के लिए शासन / प्रशासन के पास क्या तैयारियां हैं ?
डेंजर जोन औऱ खतरनाक पहाड़ियों का ट्रीटमेंट होने की बात अखबारों में खूब छाई रही लेकिन ये बरसात बताएगी , कि जमीन में कितना काम हुआ है ।
अगर आप बरसात के समय यात्रा कर रहे हैं तो पहाड़ी मार्गों पर अक्सर संभलकर चलिए । बरसात के समय पहाड़ों में अक्सर पत्थर गिरने का भय रहता है । पहाड़ी मार्गों पर सफर करते समय सड़कों पर लगे चेतावनी दिशानिर्देशों को नजरअंदाज न करें ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in