सनसनी : पड़ोसी युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और दुष्कर्म का आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है । पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने , नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है । इतना ही नहीं , आरोपी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने का भी आरोप है । घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है ।पड़ोसी पर भरोसा पड़ा भारी
पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार , आरोपी युवक उनके पड़ोस में ही रहता था और इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने किशोरी को अपने झांसे में लिया । वह उसे बहला-फुसलाकर कस्बा क्षेत्र के एक होटल में ले गया ।नशीला पदार्थ पिलाकर किया अपराध
शिकायत के मुताबिक , होटल में आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया , जिससे वह बेसुध हो गई । इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया ।वीडियो बनाकर दी धमकी
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने घटना के दौरान वीडियो भी बनाया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी दी । इससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया ।घर पहुंचकर बताई पूरी घटना
डरी हुई किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी । इसके बाद परिवार ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई ।पुलिस ने दर्ज किया केस , जांच जारी
पुलिस के अनुसार , पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म , पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।
Haridwar crime news, Piran Kaliyar case, minor assault Haridwar, Uttarakhand crime news, POCSO case U
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: