पत्रकार पर मुकदमा : क्या ये सच दिखाने की सज़ा है ? अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर / चम्पावत - खटीमा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की बुनियाद पर सवाल खड़े कर दिए हैं । पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है ।जानिए , क्या है पूरा मामला ?
खटीमा क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित अव्यवस्थाओं को लेकर पत्रकार दीपक फुलेरा ने अपने पोर्टल के जरिए ग्राउंड रिपोर्टिंग की । रिपोर्ट में जमीनी हकीकत और आम जनता की परेशानियों को उजागर किया गया । लेकिन इसके बाद घटनाक्रम ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया ।भाजपा पदाधिकारी की तहरीर , पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
आरोप है कि एक भाजपा पदाधिकारी की तहरीर पर खटीमा कोतवाली में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया । सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि बिना ठोस जांच और छानबीन के ही मामला दर्ज कर दिया गया । इस कदम को कई लोग प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला मान रहे हैं ।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश
पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि यह कार्रवाई पत्रकारिता की निष्पक्षता को दबाने का प्रयास है । लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है , और इस तरह की घटनाएं उस स्तंभ को कमजोर करती हैं ।मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
चम्पावत के पीटीआई संवाददाता दिनेश चंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चंपावत के माध्यम से पत्र भेजा है । इसमें स्पष्ट मांग की गई है कि पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस लिया जाए , और उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताई गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है । एक पत्रकार की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज होना , बिना जांच के कार्रवाई का आरोप और राजनीतिक दबाव की आशंका के चलते प्रेस स्वतंत्रता पर खतरे की चर्चा तेज हो रही है । इन सभी कारणों से यह मुद्दा अब स्थानीय ही नहीं , बल्कि राज्य स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है । अब निगाहें सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं । क्या मुकदमा वापस लिया जाएगा या यह मामला और तूल पकड़ेगा , यह देखना दिलचस्प होगा ।
खटीमा पत्रकार मामला, दीपक फुलेरा केस, उत्तराखंड न्यूज, पत्रकार पर मुकदमा, प्रेस की स्वतंत्रता, चंपावत खबर, भाजपा पदाधिकारी विवाद, खटीमा कोतवाली, उत्तराखंड पत्रकारिता, मीडिया स्वतंत्रता मुद्दा
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: