• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नहीं रहे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पाण्डेय - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-24 16:51:58
Share Share Share

नहीं रहे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पाण्डेय


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मुख्यमंत्री सहित अनेक सामाजिक , राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक संवेदना
नैनीताल ( Nainital ) - उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गरीबों की निःशुल्क पैरवी करने के लिए विख्यात मोहन चंद्र पांडे का दिल्ली के एम्स में रविवार को निधन हो गया । मोहन चंद्र पाण्डेय एक पखवाड़े से एम्स में भर्ती थे , रात में ही उनका शव हल्द्वानी उनके आवास में लाया गया । सोमवार को हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया । चित्रशिला घाट में बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की । मूल रूप से वे कुमाऊं के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के घिघारूकोट गांव के निवासी थे । बाराकोट ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्व लीलाधर पांडे के दो पुत्रों में बड़े एडवोकेट मोहनचंद पांडे वर्ष 1973 में अपने ताऊ कुमाऊं के शेर कहे जाने वाले स्वर्गीय दयाकृष्ण पांडे के विधायक चुने जाने के बाद से ही उनके साथ विकास कार्यों में जुड़ गए । बाद में उनके विधायक पुत्र कमल किशन पाण्डेय के साथ मोहन चंद्र पाण्डेय इस कार्य को आगे बढ़ाने में लग गए । बाद में पाटी ब्लॉक के सृजन , लोहाघाट में राजकीय पालीटेक्निक , राजकीय पीजी कॉलेज , राजकीय महिला चिकित्सालय सहित क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थानो , सड़कों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । स्व पांडे उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष , हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता , कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य , वोट हाउस क्लब नैनीताल के सचिव के अलावा तमाम प्रमुख पदों में रहे । समाज सेवा एवं अपने पैत्रक चंपावत , पिथौरागढ़ जिले के कई लोगों की मुफ्त पैरवी करने के अलावा वह हर व्यक्ति के सुख-दुख में भागीदार रहते थे । विद्यार्थी जीवन से ही आरएसएस के स्वयंसेवक रहे मोहन चंद्र पाण्डेय चंपावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडे के चाचा हैं । स्व पांडे के अनुज डीडी पांडे सपरिवार लोहाघाट में रहते हैं जो दुःखद समाचार के बाद हल्द्वानी रवाना हो गए थे । स्व पांडे की धर्मपत्नी प्रो चित्रा पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय में डीन फैकल्टी ऑफ साइंस है । वह अपने पीछे पत्नी , पुत्र विपुल व विवाहिता पुत्री पल्लवी को छोड़ गए हैं । उनके निधन पर चम्पावत , नैनीताल सहित कुमाऊं भर में शोक की लहर दौड़ गई । समूचे कुमाऊं व गढ़वाल के राजनीतिक , सामाजिक , जनप्रतिनिधियो , व्यवसायिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , हरीश रावत , केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा , सांसद अजय भट्ट , पूर्व काविना मंत्री महेंद्र सिंह मेहरा , कांग्रेस नेता व विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , राष्ट्रीय सनातन जागरण सेना के संस्थापक दीपक सिंह बिष्ट परिवर्तन , सहित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक डॉ सीडी सूंठा , शतीश चंद्र पाण्डेय , भागीरथी इंसिट्यूट के डायरेक्टर व भाजपा नेता आनंद सिंह अधिकारी , पूर्व प्रमुख भगीरथ भट्ट , लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , सुमन लता , बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट शंकर दत्त पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।
फोटो - मोहन चंद्र पांडे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in