• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

राजनीति : पाटी नगर पंचायत की सियासत में रिजर्वेशन का बाउंसर , तैयारी में खड़े खिलाड़ी हुए बोल्ड या आपत्तियों से फिर पलटेगी बाजी ? - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-29 10:58:07
Share Share Share

राजनीति : पाटी नगर पंचायत की सियासत में रिजर्वेशन का बाउंसर , तैयारी में खड़े खिलाड़ी हुए बोल्ड या आपत्तियों से फिर पलटेगी बाजी ?


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

विशेष रिपोर्ट - सूरज लडवाल
एक फैसले ने पलटी पूरी बाजी , सियासी पिच पर नया मैच शुरू ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सियासत में अचानक ऐसा बाउंसर आया कि फिलहाल पूरे खेल का रुख ही बदल गया । लंबे समय से चुनावी पिच पर बैटिंग की तैयारी कर रहे करीब 10 संभावित प्रत्याशी अब अचानक क्लीन बोल्ड नजर आ रहे हैं । इसकी वजह है , अध्यक्ष पद का अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षण । हालांकि , अभी आपत्तियां मांगी गई हैं ।

सरकारी आदेश बना गेम चेंजर

जारी अधिसूचना के मुताबिक , उत्तराखंड सरकार ने पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया है । इस फैसले ने सियासी शतरंज की पूरी बिसात ही उलट दी है । लेकिन अभी आपत्तियों का दौर शुरू हो चुका है ।

जो थे फेवरेट , वो अब डगआउट में

अब तक जो चेहरे चुनावी रेस में सबसे आगे माने जा रहे थे , वे अचानक डगआउट में बैठने को मजबूर हो गए हैं । महीनों से चल रही रणनीति , जनसंपर्क और समीकरण पर अभी फिलहाल ब्रेक लग गया है ।

नई पारी , नए खिलाड़ी - अब कौन मारेगा छक्का ?

इस फैसले के बाद अब सियासी गलियारों में नए संभावित प्रत्याशियों के नाम तेजी से उछलने लगे हैं । अब सवाल ये है कि , कौन बनेगा नया ओपनर ? और कौन बनेगा इस मैच का मैन ऑफ द मैच ?

पुराने खिलाड़ी किसके साथ करेंगे पावर प्ले ?

दिलचस्प बात ये है कि जो प्रत्याशी पहले मैदान में थे , वे अब सीधे मुकाबले से बाहर जरूर हो गए हैं , लेकिन उनकी पॉलिटिकल वैल्यू अभी भी बरकरार है । ये नेता अब किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं । उनका समर्थन किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार तय कर सकता है । यानी , मैच भले बदला हो , लेकिन खिलाड़ी अभी भी गेम में हैं ।

7 दिन में दर्ज होंगी आपत्तियां , फिर साफ होगी तस्वीर

सरकार ने इस प्रस्तावित आरक्षण पर 7 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं । इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा । स्थानीय लोग इस फैसले पर आपत्ति लगा रहे हैं , माना जा रहा है अधिकांश लोग इस फैसले के खिलाफ हैं । इसी के चलते आपत्तियों की संख्या भी काफी बताई जा रही है । सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ये फैसला महज प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक छिपा है ? फिलहाल , पाटी की सियासत में सस्पेंस अपने चरम पर है । पाटी नगर पंचायत का चुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया है ।




पाटी नगर पंचायत चुनाव 2026, चम्पावत नगर पंचायत अध्यक्ष आरक्षण, पाटी चुनाव न्यूज, उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव, SC आरक्षण पाटी, Champawat Patti election news, Uttarakhand local body election 2026, पाटी अध्यक्ष सीट आरक्षित, Uttarakhand Hindi News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in