• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला , फरार आरोपी गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-30 12:58:39
Share Share Share

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला , फरार आरोपी गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के थाना नंदानगर क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है । 30 मार्च को पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही निवासी प्रदीप सिंह रावत (24 वर्ष) ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । साथ ही , किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई ।

गर्भवती होने पर खुला मामला

घटना के बाद जब पीड़िता गर्भवती हुई , तब यह मामला सामने आया । परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की ।

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

तहरीर के आधार पर थाना नंदानगर में मु0अ0सं0 01/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1)(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(2)ठ/6 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को सौंपी गई ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई टीम

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए । इसके बाद विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया ।

लगातार दबिश के बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था । पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी और सुरागरसी की जा रही थी । इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप सिंह रावत को सुतोल टैक्सी स्टैंड , कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया , जहां आगे की प्रक्रिया जारी है ।




चमोली दुष्कर्म मामला, नंदानगर थाना खबर, उत्तराखंड अपराध समाचार, पॉक्सो एक्ट केस चमोली, नाबालिग से दुष्कर्म, उत्तराखंड पुलिस कार्रवाई, Chamoli crime news, Uttarakhand Hindi news, POCSO case Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in