उत्तराखंड : भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट , जमीन विवाद में खून से लाल हुई जमीन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
ऊधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले के गदरपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , जहां जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया । एक भाई ने अपने ही सगे भाई को गोली मार दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है ।कहासुनी से शुरू हुआ विवाद , गोलियों तक पहुंचा मामला
गदरपुर के ग्राम बकानिया में सोमवार को सरवेश्वर और उनके भाई सर्वजीत के बीच पुराना जमीन विवाद अचानक उग्र हो गया । पहले कहासुनी हुई , फिर हाथापाई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक भाई ने बंदूक निकालकर फायर झोंक दिया । गोली सीधे सरवेश्वर को लगी और वह जमीन पर गिर पड़े ।अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें
परिजन आनन-फानन में सरवेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे , लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस खबर के बाद परिवार में मातम और गांव में दहशत का माहौल बन गया ।गांव में तनाव , पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया । कोतवाली प्रभारी संजय पाठक और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । वहीं अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया । गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।तहरीर का इंतजार , कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।रिश्तों में जहर घोल रहा जमीन विवाद
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जमीन-जायदाद के झगड़े कैसे रिश्तों को तार-तार कर देते हैं और अपनों को ही दुश्मन बना देते हैं ।
ऊधम सिंह नगर खबर, गदरपुर गोलीकांड, जमीन विवाद हत्या, भाई ने भाई को मारा, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बकानिया गांव घटना, Udham Singh Nagar crime news, Uttarakhand Hindi news, family dispute murder, land dispute shooting India
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: