नगर पंचायत पाटी की जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद , साथ ही अनुसूचित वर्ग को जीत की अग्रिम बधाई - राकेश मेहता
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की नगर पंचायत पाटी की सियासत में भले ही आरक्षण ने समीकरण बदल दिए हों , लेकिन अध्यक्ष पद की तैयारी में जुटे राकेश मेहता ने अपने एक बयान से पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया है । अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने जिस सकारात्मकता और सम्मान का परिचय दिया , वह चर्चा का केंद्र बन गया है ।जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत
राकेश मेहता ने पाटी की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि - आप सभी ने मुझे जो प्यार , समर्थन और विश्वास दिया , वह मेरे लिए अमूल्य है । मैं दिल से आप सभी का धन्यवाद करता हूं । उनका यह संदेश साफ दर्शाता है कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव नहीं , बल्कि जनता के साथ जुड़ाव का नाम है ।अनुसूचित वर्ग के लिए दिल से शुभकामनाएं
जहां कई नेता ऐसे मौकों पर निराशा जाहिर करते हैं , वहीं राकेश मेहता ने बड़ा दिल दिखाते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के सभी संभावित उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि - अब यह अवसर अनुसूचित वर्ग के भाइयों का है , मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं कि वे क्षेत्र की सेवा करें और आगे बढ़ें ।सकारात्मक राजनीति की मजबूत मिसाल
राकेश मेहता का यह कदम न केवल उनके परिपक्व राजनीतिक सोच को दर्शाता है , बल्कि यह भी साबित करता है कि लोकतंत्र में हर वर्ग का सम्मान जरूरी है । उनके इस व्यवहार की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है ।दिल जीता , भरोसा बढ़ाया
भले ही चुनावी समीकरण बदल गए हों , लेकिन राकेश मेहता ने अपने इस रवैये से जनता के बीच अपनी साख और मजबूत कर ली है । लोग इसे सकारात्मक व दिल जीतने वाली राजनीति बता रहे हैं ।
Disclaimer : Sponsored Contend
राकेश मेहता पाटी, पाटी नगर पंचायत खबर, चम्पावत राजनीति, जनता का आभार राकेश मेहता, अनुसूचित वर्ग शुभकामनाएं, उत्तराखंड स्थानीय समाचार, पाटी सीट आरक्षण, सकारात्मक राजनीति उत्तराखंड, Uttarakhand Hindi News, Champawat News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: