वीडियो : उत्तराखंड में सनसनी , 196 कनस्तरों में संदिग्ध चर्बी बरामद , गाय की चर्बी होने का आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - मंगलवार को पहेनिया टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया , जब विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज जा रहे एक कैंटर को रोककर उसमें भरे संदिग्ध पदार्थ को लेकर बड़ा आरोप लगाया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।196 कनस्तरों में भरा मिला संदिग्ध पदार्थ
तलाशी के दौरान कैंटर से करीब 196 टीन के कनस्तर बरामद हुए । कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इनमें गोवंशीय चर्बी भरी हुई है , जिसे इस्लाम नगर गोटिया से दिल्ली ले जाया जा रहा था । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।मौके पर पहुंची पुलिस , दो से पूछताछ
सूचना मिलते ही पुलिस , प्रशासन और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची । चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है , संबंधित मकान मालिक से भी पूछताछ जारी है ।सैंपल जांच के लिए भेजे गए
कोतवाली पुलिस के अनुसार , कनस्तरों में भरे पदार्थ के सैंपल पशु चिकित्सकों द्वारा जांच के लिए भेजे गए हैं । रिपोर्ट आने के बाद ही असली स्थिति स्पष्ट होगी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।जानिए , शुरुआती जानकारी
शुरुआती जानकारी के अनुसार गोटिया से दिल्ली जा रहा था माल । तहसील प्रशासन के मुताबिक , प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कैंटर में लदा सामान इस्लाम नगर गोटिया से दिल्ली भेजा जा रहा था ।जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
विहिप और बजरंग दल ने पूरे मामले की गहन जांच और संबंधित स्थानों पर छापेमारी की मांग की है । घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्क है । प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://www.facebook.com/share/v/1DGpqyJQjf/
खटीमा न्यूज, खटीमा टोल प्लाजा मामला, पहेनिया टोल प्लाजा, उधम सिंह नगर ब्रेकिंग न्यूज, उधम सिंह नगर ताजा खबर, संदिग्ध चर्बी बरामद, चर्बी से भरा कैंटर, गोवंशीय चर्बी विवाद, विहिप बजरंग दल कार्रवाई, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, खटीमा पुलिस जांच, सितारगंज रोड घटना, इस्लाम नगर गोटिया मामला, दिल्ली सप्लाई चर्बी केस, Uttarakhand Hindi News, Khatima News Today, Udham Singh Nagar News, Breaking News Uttarakhand, Crime News Uttarakhand, Hindi News Uttarakhand, Local News Khatima, Latest Khatima Update, Police Investigation Khatima, Viral News Uttarakhand