अग्निकांड : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग , लाखों का नुकसान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के मंडल स्थित काफल रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया । आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट इसकी चपेट में आ गया । स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना दी गई । बताया जा रहा है , इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है । सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना एक पल गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई । मौके पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने हालात का जायजा लेकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया ।आग पर काबू पाने में घंटों की मशक्कत
आग की विकरालता को देखते हुए फायर सर्विस के दो वाहनों को लगाया गया । लगातार कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया । यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती , तो आग आसपास के क्षेत्रों में भी फैल सकती थी ।
Chamoli fire news, Gopeshwar fire station, Kafal restaurant fire, Uttarakhand fire incident, Chamoli breaking news, Fire service Uttarakhand, Mandal fire news, Uttarakhand Hindi news, Gopeshwar latest news, Fire rescue operation Chamoli