कुमाऊं : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का बड़ा खुलासा , 19 युवतियां रेस्क्यू , 10 गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले में देर रात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला । यहां , रविवार देर रात ट्रांजिट कैंप , कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया ।स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल
जांच में सामने आया कि स्पा सेंटरों के अंदर गुप्त रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था । पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री , नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए ।19 युवतियां रेस्क्यू , 10 आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान 19 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया , जबकि 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया । कई संचालक अभी भी फरार हैं ।कई राज्यों से जुड़े रैकेट के तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट का नेटवर्क उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली , हरियाणा और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है । मुख्य संचालक और एजेंट फरार बताए जा रहे हैं , जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं । एसपी सिटी ने साफ कहा है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।
रुद्रपुर स्पा सेंटर रेड, उत्तराखंड देह व्यापार मामला, पुलिस कार्रवाई रुद्रपुर, spa center illegal activity, human trafficking uttarakhand, rudrapur crime news, spa raid uttarakhand