ब्रेकिंग : चम्पावत की पाटी नगर पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने कसी कमर , अफसरों की हुई तैनाती
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - सूरज लडवाल
चम्पावत ( Champawat ) - जिले से बड़ी खबर आ रही है । यहां , नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है । चुनाव को निष्पक्ष , शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की तैनाती कर दी है , जिससे स्थानीय सियासत में हलचल तेज हो गई है ।अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने अहम फैसला लेते हुए उप जिलाधिकारी नीतू डांगर को अध्यक्ष पद का निर्वाचन अधिकारी (RO) नियुक्त किया है । वहीं , सदस्य पद के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है ।सहायक अधिकारियों की भी तैनाती
चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों (ARO) की भी नियुक्ति की गई है । मोनिका पाल (खंड विकास अधिकारी) को अध्यक्ष पद हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी व संजय कुमार भट्ट (उप शिक्षा अधिकारी , पाटी) को सदस्य पद हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है ।प्रशासन का सख्त संदेश - पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि चुनावी प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए । साथ ही सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है ।सियासी सरगर्मी तेज , मैदान में उतरने को तैयार दावेदार
अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही पाटी नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है । संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो चुके हैं और स्थानीय मुद्दों पर बयानबाजी तेज हो गई है । अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है ।
पाटी नगर पंचायत चुनाव 2026, चम्पावत चुनाव खबर, उत्तराखंड निकाय चुनाव, निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति, पाटी न्यूज, Uttarakhand Local Election 2026, Champawat News Hindi, Nagar Panchayat Pati Election