अजब - गजब : पहले पति से विवाद , फिर हमशक्ल से प्यार... फिल्मी कहानी से भी आगे निकली ये हकीकत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां एक बांग्लादेशी महिला अपने पति के हमशक्ल से प्रेम करने लगी और उससे मिलने भारत आ पहुंची । सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत ने ऐसा मोड़ लिया कि महिला 90 दिन के वीजा पर मार्च 2023 में भारत आई , लेकिन फिर वापस नहीं लौटी ।ऑपरेशन प्रहार में खुला राज , सब रह गए दंग
ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के दौरान यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ । वैष्णवी एन्क्लेव , रामानंद कॉलेज के पास जांच कर रही पुलिस को महिला संदिग्ध लगी । पूछताछ में उसने जो कबूल किया , उसने सबको चौंका दिया , वह फर्जी पहचान बनाकर यहां रह रही थी ।फर्जी पहचान और नकली नाम के पीछे छिपा सच
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम सहेला बेगम है , जो बांग्लादेश के होलिया बागमारा , कुमार सदर की रहने वाली है । उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए स्वीटी नाम से फर्जी दस्तावेज बनवा लिए और हरिद्वार में रहने लगी ।पति से विवाद , हमशक्ल से इश्क
जानकारी के मुताबिक , पहले पति से विवाद के बाद महिला की सोशल मीडिया पर बिलासपुर निवासी दिव्यांग श्यामदास से बातचीत शुरू हुई । चौंकाने वाली बात यह रही कि श्यामदास की शक्ल उसके पति से काफी मिलती-जुलती थी । इसी समानता ने रिश्ते को और गहरा बना दिया ।वीजा खत्म , फिर भी भारत में डेरा
महिला का वीजा खत्म हो चुका था , लेकिन वह पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी । हरिद्वार में उसने श्यामदास से शादी भी कर ली और लंबे समय तक फर्जी पहचान के साथ जीवन बिताती रही ।पुलिस की पकड़ में आई प्रेम कहानी
रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच में पूरा सच सामने आ गया है । अब महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
हरिद्वार न्यूज, बांग्लादेशी महिला मामला, फर्जी पहचान भारत, सोशल मीडिया प्रेम कहानी, वीजा ओवरस्टे केस, ऑपरेशन प्रहार हरिद्वार, लव स्टोरी क्राइम न्यूज, Haridwar crime news Hindi, Bangladesh woman India case, fake identity news Hindi