• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

समस्याएं सड़कों में , जिला प्रशासन सवालों के घेरे में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-04-28 22:05:31
Share Share Share

समस्याएं सड़कों में , जिला प्रशासन सवालों के घेरे में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत जिले की समस्याएं सड़कों पर औऱ व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में

● पेयजल समस्या का समाधान न होने पर लोहाघाट के सीमांत के लोग करेंगे आमरण अनशन
-------------------------------------------------------
रिपोर्ट - ( Uttarakhandhindisamachar.com )

चंपावत ( Champawat ) - जिले के लोहाघाट ब्लॉक का सीमावर्ती दिगालीचौड़ क्षेत्र वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहा है । ग्रामीणों के द्वारा कई बार जल संस्थान व प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया । सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग हर बार विभाग से गुहार लगाते हैं लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगती । विभाग के इस रवैये से आक्रोशित होकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा की अध्यक्षता में आपात बैठक की । पुष्कर सिंह बोहरा व जनप्रतिनिधियों ने बताया दिगालीचोड़ , बाकू , धूरा औऱ बुरकिल्ला तोक में भीषण पेयजल संकट छा गया है । लोग किलोमीटरों दूर से पेयजल ढोने को मजबूर हैं । क्षेत्र में जल संस्थान के द्वारा लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं । उन्होंने बताया एक साल पहले बुरकिल्ला तोक में औऱ 6 साल पहले दिगालीचौड़ में जल संस्थान द्वारा बोरिंग कार्य किया जा चुका है लेकिन उसके बाद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है । क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं औऱ वाहनों से पेयजल खरीद कर मंगा रहे हैं । लेकिन विभाग बहरेपन का नाटक करते हुए ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं है । हम आपको बता दें , ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था परन्तु प्रशासन ने लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था जिसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लेकर मतदान किया लेकिन अब प्रशासन ने अपना वादा नहीं निभाया । पुष्कर सिंह बोहरा ने बताया बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है सोमवार को समस्या के समाधान के लिए एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया जाएगा औऱ अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो 1 मई से क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कर्मिक , आमरण अनशन व भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व जल संस्थान की होगी । बैठक में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह , मनोहर जोशी , भीम दत्त भट्ट , मनोहर , खीमा देवी , देवकी देवी , मनोज सिंह , सचिन वर्मा , गौरव वर्मा , गोविंद सिंह , दीपक सिंह , दीवान राम , चिंताराम , कृष्ण राम सहित समस्त जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे ।

■ पाटी में पानी को तरस रहे हैं लोग - यहाँ हाल ही में करोड़ों रुपये से बनी लिफ्ट पेयजल योजना शुरू हो चुकी है लेकिन कस्बे के लोग पानी की बूंद के लिए तरस रहे हैं ।
हम आपको बता दें इस कस्बे में पानी के लिए लोग लम्बे समय से जद्दोजहद कर रहे हैं ।
कस्बे के हैण्डपम्पों का पानी पीने योग्य नहीं है ।
लोग प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कस्बे में अब भी काम चलाऊ व्यवस्थाओं के सहारे लोग पानी की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं ।
बताया जा रहा है करोड़ों की लिफ्ट योजना के डैम पर प्लास्टिक की पन्नी लगाकर पानी रोककर व्यवस्था की जा रही है क्योंकि इंजीनियरिंग का ऐसा घटिया नमूना पेश किया गया कि लाखों की लागत से बना डैम अब किसी काम नहीं आ रहा है ।
चम्पावत जिले के गांव - गांव , नगर - नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है । क्योंकि इस जिले में ग्रामीणों की आह पर विभाग की वाह निकलती है ।
जिले में घर - घर जल तो दूर की बात है , यहां तो लोग गांव - गांव पानी को तरस रहे हैं ।विभाग ने सूखे नल खड़े कर दिए औऱ दिखा दिया कि आंखिर कागजों में कैसे मानकों को पूरा किया जाता है । जल संकट की घोर लापरवाही के प्रति जिला प्रशासन का लचीला रवैया हमेशा इस लापरवाह विभाग की आड़ बना हुआ है ।
अब ये लापरवाही विभाग को भारी पड़ सकती है क्योंकि पानी के लिए हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं औऱ पेयजल विभागों की ढाल बनने वाला जिला प्रशासन अब खुद सवालों के घेरे में है ।


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in