संदिग्ध मौत : चम्पावत के ड्राइवर की रुद्रपुर में संदिग्ध मौत , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
शरीर पर चोट के निशान , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से माल लेने रुद्रपुर गए एक ट्रक चालक की रुद्रपुर में उसके ही ट्रक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है , जबकि परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं ।जानिए , पूरा मामला ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार , दर्शन सिंह (पुत्र स्व. दयाल सिंह), निवासी ग्राम धूरा , सूखीढांग, जिला चम्पावत , सेफ एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के ट्रक (संख्या UK 04 CC 0866) के चालक थे । शनिवार शाम को वह दिनेशपुर के कालीनगर क्षेत्र में एक कंपनी से माल लेने पहुंचे थे । ट्रक को चंडीपुर रोड पर खड़ा कर वह केबिन में ही सो गए ।सुबह का मंजर देख उड़ गए होश
रविवार सुबह करीब 6 बजे जब लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की , तो वह बेसुध अवस्था में मिले । काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई ।अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।परिजनों का बड़ा आरोप - ये हादसा नहीं , हत्या है
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई कैलाश सिंह , पत्नी ललिता देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे । परिजनों का दावा है कि - शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं , यह प्राकृतिक मौत नहीं हो सकती बल्कि किसी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की है ।जानिए , क्या कह रही है पुलिस
पुलिस का कहना है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण सामने आएंगे और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।इलाके में फैली दहशत और सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है । सच्चाई अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी ।
पिथौरागढ़ ट्रक चालक मौत, रुद्रपुर ट्रक ड्राइवर मर्डर, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, ट्रक में मिली लाश, संदिग्ध मौत उत्तराखंड, चम्पावत चालक हत्या, रुद्रपुर सनसनीखेज खबर, Uttarakhand Hindi News Crime