रामलीला शुरू : आज चम्पावत के पाटी में मंच पर उतरेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - सूरज लडवाल
रामलीला महोत्सव 2026 : मर्यादा , साहस और आदर्शों की जीवंत गाथा का भव्य मंचन 13 अप्रैल से ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड मुख्यालय में आदर्श रामलीला कमेटी पाटी - जौलाड़ी द्वारा आयोजित रामलीला 13 अप्रैल से पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा रही है । यह आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को जीवंत मंचन के माध्यम से प्रस्तुत करेगा । शाम 7:30 बजे से रात 11:00 बजे तक चलने वाली यह रामलीला दर्शकों को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग देगी । भगवान श्रीराम को हिंदू धर्म में आदर्श पुरुष , सत्य और धर्म के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है । उनका जीवन त्याग , मर्यादा , कर्तव्य और न्याय का अद्भुत उदाहरण है ।रामलीला की प्रमुख झलकियां : मंच पर जीवंत होंगी कथाएं
रामलीला में रामायण की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का मंचन किया जाएगा , जिनमें राम जन्म और बाल लीलाएं , ताड़का वध , सुबाहु मारीच वध , जनकपुर में धनुष भंजन , राम सीता विवाह , वनवास की कथा ( त्याग और संघर्ष की मिसाल ) , दशरथ मरण ( पुत्र वियोग ) , भरत मिलाप ( भाइयों के बीच प्रेम की मिसाल ) , पंचवटी में सीता हरण ( अधर्म के खिलाफ धर्म की पुकार ) , शबरी मैत्री , सुग्रीव मिलन , बाली वध , सीता की खोज , हनुमान की लंका यात्रा ( भक्ति और वीरता का संगम ) , सेतु बंध , रावण वध ( सत्य की असत्य पर विजय ) शामिल हैं ।जानिए , क्यों खास है इस बार पाटी की रामलीला?
इस बार पाटी की रामलीला और भी खास होने जा रही है क्योंकि इसमें लव-कुश लीला का भी मंचन होगा , जो दर्शकों के लिए एक नई और रोचक प्रस्तुति होगी । जिसमें राम राज्याभिषेक , सीता का परित्याग , सीता का वाल्मीकि आश्रम में संरक्षण , अश्वमेध आयोजन , शत्रुघ्न व उनकी सेना द्वारा लवणासुर का पुत्रों सहित वध , शत्रुघ्न के पुत्र सुबाहु और यूपकेतु को मथुरा एवं विदित राज्य का राज्यभार सौंपना , लव कुश द्वारा राम सेना पराजित , अश्वमेध का घोड़ा बंदी कर लेना , राम का रणभूमि में जाकर वाल्मीकि के दिशानिर्देशों में समर्पण , राम , लव - कुश व सीता का मिलन । पुनः पतिव्रता धर्म की परीक्षा की शंका से मां सीता की धरती माता को पुकार और धरती में समा जाना । लव कुश को युवराज पद का टीकाकरण का मंचन होगा । इसके साथ ही , प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी , जिससे माहौल और भी रंगीन बनेगा ।इस बार दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण
इस बार भव्य मंच सज्जा और आकर्षक वेशभूषा , अनुभवी कलाकारों द्वारा दमदार अभिनय , धार्मिक संगीत और संवादों का जीवंत अनुभव दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बनने जा रहा है । आदर्श रामलीला कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर इस दिव्य आयोजन में शामिल हों और भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं ।रामलीला सिर्फ नाटक नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है
रामलीला सिर्फ एक नाटक नहीं , बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाली जीवंत पाठशाला है । भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं , जितने त्रेता युग में थे ।
रामलीला महोत्सव 2026, भगवान श्रीराम जीवन कथा, रामायण मंचन, पाटी रामलीला कार्यक्रम, लव कुश लीला, श्रीराम आदर्श जीवन, धार्मिक आयोजन 2026, सांस्कृतिक कार्यक्रम पाटी, Ramleela Festival 2026 India
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: