• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

खुलासा : पत्नी के प्रेमी को खाने पर बुलाया , फिर बना दिया लाश - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-04-14 10:52:31
Share Share Share

खुलासा : पत्नी के प्रेमी को खाने पर बुलाया , फिर बना दिया लाश


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश ( MP ) - के सागर जिले में बोरे में मिली लाश के मामले ने अब एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है । पुलिस जांच में जो सच सामने आया है , वह रिश्तों , विश्वासघात और खौफनाक साजिश की कहानी बयां करता है । यह हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं , बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ रची गई साजिश थी ।

अवैध संबंध बना मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक , मृतक 38 वर्षीय महेंद्र अहिरवार का अपने ही गांव के हरिशंकर अहिरवार की पत्नी के साथ अवैध संबंध था । इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था । कई बार समझाने के बावजूद जब महेंद्र नहीं माना , तो हरिशंकर ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर लिया ।

खाने के बहाने बुलाया , फिर किया कत्ल

10 अप्रैल की शाम हरिशंकर ने महेंद्र को सागर के राजीव नगर स्थित अपने साले के घर दावत पर बुलाया । पहले जमकर खाना-पीना हुआ और जैसे ही महेंद्र खाने बैठा , अचानक हमला कर दिया गया । बताया जा रहा है , कुल्हाड़ी से कनपटी पर पहला वार किया गया था और फिर सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले किए गए । ताबड़तोड़ हमलों से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंकी लाश

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरा और एक लोडिंग वाहन से कर्रापुर क्षेत्र ले जाकर 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 3-4 बजे हाईवे किनारे फेंक दिया । 11 अप्रैल की सुबह राहगीरों को खून से सना बोरा दिखा , जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । जब बोरा खोला गया तो अंदर युवक का शव देखकर सभी सन्न रह गए ।

रोटी का टुकड़ा बना सबसे बड़ा क्लू

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब शव बरामद हुआ , तो महेंद्र के हाथ में रोटी का टुकड़ा मिला । इससे साफ हो गया कि उसकी हत्या खाना खाते वक्त ही की गई थी । यही सुराग पुलिस के लिए केस सुलझाने में अहम साबित हुआ ।

पूरे परिवार ने रची थी साजिश

जांच में सामने आया कि हरिशंकर ने इस हत्या में अपने परिवार को भी शामिल किया था । जिसमें पत्नी , बेटा सत्यम और साले ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया ।

मुख्य आरोपी अस्पताल में , बाकी फरार

मुख्य आरोपी हरिशंकर अहिरवार फिलहाल हर्निया की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है । वहीं उसकी पत्नी , बेटा और अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है । पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है । इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है ।





सागर हत्याकांड, बोरे में लाश सागर, मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज, अवैध संबंध हत्या, कर्रापुर हाईवे मर्डर, महेंद्र अहिरवार हत्या, सागर पुलिस खुलासा, MP crime news, sensational murder case India


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in