दर्दनाक हादसा : बस खाई में गिरी , हृदयविदारक हादसे में 21 की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
जम्मू-कश्मीर - के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । रामनगर से उधमपुर आ रही एक बस कगोत इलाके के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे ।21 लोगों की मौत , 29 से ज्यादा घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई । इनमें से 15 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया , जबकि 6 अन्य ने इलाज के दौरान जान गंवाई । बस में लगभग 50 यात्री सवार थे , जिनमें से 29 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं ।ओवरलोड और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरलोड थी और काफी तेज गति से चल रही थी । कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया , जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में जा गिरी ।ऑटो-रिक्शा को कुचलते हुए गिरी बस
हादसे से पहले बस ने सड़क पर चल रहे एक ऑटो-रिक्शा को भी टक्कर मारी । राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार लोग घायल हुए लेकिन उनकी जान बच गई । सेना और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे सेना के काफिले ने बचाव कार्य शुरू किया । स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया । बाद में हाइड्रोलिक क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया गया । अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर में भर्ती कराया गया है , जहां उनका इलाज जारी है । कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है ।पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की । वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी घटना पर शोक जताया और राहत कार्यों की जानकारी दी ।
उधमपुर बस हादसा, जम्मू कश्मीर दुर्घटना, Udhampur bus accident, bus fell into gorge, Jammu Kashmir road accident, breaking news Hindi, हादसा उधमपुर, bus accident 2026, Hindi news Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: