राजनीति : चम्पावत में कांग्रेस की बड़ी चाल ! 2027 से पहले संगठन मजबूत , पाटी ब्लॉक की कमान फिर महेश भट्ट के हाथ
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के चम्पावत जिले में संगठन को धार देने की रणनीति तेज कर दी है । पार्टी ने जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर जमीनी ढांचा मजबूत करने का बड़ा कदम उठाया है ।पाटी ब्लॉक में भरोसे का नाम बने महेश चंद्र भट्ट
पाटी ब्लॉक से कांग्रेस ने एक बार फिर महेश चंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है । उन्हें लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है । उनकी पहचान - मिलनसार व्यक्ति , व्यवहारिक , जमीनी नेता , जनता के बीच मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं में लोकप्रियता के साथ - साथ लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका के रूप में है । यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें दोबारा यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है ।पूरे जिले में कांग्रेस ने बनाई नई टीम
कांग्रेस ने सिर्फ पाटी ही नहीं , बल्कि चम्पावत जिले के अन्य ब्लॉकों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है । चम्पावत ब्लॉक में उमेश शर्मा , चम्पावत नगर में दिविजय कार्की , बनबसा ब्लॉक में गजेन्द्र सिंह सामंत , टनकपुर नगर में श्याम कुमार , पाटी ब्लॉक में महेश चंद्र भट्ट , बाराकोट ब्लॉक में प्रह्लाद सिंह अधिकारी , लोहाघाट ब्लॉक - चंदन सिंह बोहरा और लोहाघाट नगर में अमर सिंह कोटियाल को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने जिले में ब्लॉक स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर लिया है ।मिशन 2027 के लिए बूथ स्तर तक फोकस
कांग्रेस की रणनीति साफ है - संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना , अनुभवी और सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी देना और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और एकजुटता बढ़ाना है । यह नियुक्तियां आने वाले चुनावों में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन की तैयारी के तौर पर देखी जा रही हैं ।पुराने चेहरों पर भरोसा
महेश भट्ट समेत अन्य नियुक्तियां यह संकेत देती हैं कि कांग्रेस विश्वसनीय , सक्रिय और जनाधार वाले नेताओं को आगे बढ़ा रही है । इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है और चुनावी तैयारी को नई दिशा मिली है । चम्पावत में कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा दांव खेल दिया है । ब्लॉक अध्यक्षों की यह टीम 2027 चुनाव में पार्टी की जीत की नींव रखने का काम करेगी ।
चम्पावत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूची, महेश चंद्र भट्ट पाटी ब्लॉक, Champawat Congress List, Uttarakhand Congress News 2027, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस चम्पावत, Congress Organization Champawat, Patti Block President Mahesh Bhatt, Uttarakhand Political Update