आत्महत्या : लोहाघाट के युवक की खटीमा में आत्महत्या मामले में , लोहाघाट की युवती समेत 7 पर उकसाने का आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
इंस्टाग्राम पर धमकी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले के खटीमा में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसकी कथित प्रेमिका समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है । मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है ।पॉलिटेक्निक छात्र ने कमरे में लगाई फांसी , 31 जुलाई की रात मिला शव
चौड़ाढेक , लोहाघाट निवासी दीवान सिंह ठेक ने बताया कि उनका पुत्र विक्रांत सिंह ठेक उर्फ दीपांशु खटीमा में किराये पर रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था और द्वितीय वर्ष का छात्र था । 31 जुलाई 2025 की रात वह अपने कमरे में छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला ।प्रेम संबंध बना विवाद की वजह , युवती के घरवालों पर धमकी और मारपीट का आरोप
परिजनों के अनुसार , युवक का लोहाघाट निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था , जो अक्सर खटीमा उसके कमरे पर आती थी । दोनों के बीच बातचीत फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी होती रहती थी । परिजनों का कहना है कि जब युवती के माता-पिता को इस प्रेम संबंध की जानकारी मिली , तो उन्होंने युवक को धमकाया और मारपीट भी की।। इसके अलावा , इंस्टाग्राम पर भी एक आईडी से युवक को धमकी भरे कॉल और मैसेज किए गए ।सोशल मीडिया ब्लॉक के बाद बढ़ा विवाद , लगातार मानसिक दबाव का आरोप
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती के अन्य युवकों के साथ संबंधों की जानकारी मिलने के बाद युवक ने उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था , जिसके बाद युवती और उसके परिजन उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे ।आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज , पुलिस ने शुरू की गहन जांच
परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और धमकियों के चलते युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया । पुलिस ने इस मामले में युवती सहित उसके परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
खटीमा आत्महत्या मामला, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, युवक आत्महत्या केस, प्रेम प्रसंग विवाद, BNS धारा 108, खटीमा पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड हिंदी समाचार, इंस्टाग्राम धमकी केस, मानसिक उत्पीड़न आत्महत्या