सनसनी : मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं... पत्नी से वीडियो कॉल पर कही आखिरी बात बनी पहेली
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले के रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है । वोल्टेज कंपनी में कार्यरत सहायक प्रोडक्शन मैनेजर जावेद आरिफ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार , मेट्रोपोलिस कॉलोनी एफ-130 निवासी जावेद आरिफ कंपनी में असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात थे । उनकी पत्नी इन दिनों हरिद्वार गई हुई थीं । बताया जा रहा है कि घटना के समय जावेद अपनी पत्नी से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने अचानक आत्महत्या करने की बात कही और फोन काट दिया ।घबराई पत्नी ने पड़ोसियों को दी सूचना , बंद मिला दरवाजा
पति की बात सुनकर पत्नी घबरा गई और तुरंत पड़ोसियों को फोन कर पूरी जानकारी दी । सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे , लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस ने दरवाजा तोड़ा , फंदे से लटका मिला शव
सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । कुछ देर बाद सीओ डी.आर. वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने सोसायटी पदाधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा । अंदर जावेद आरिफ का शव फंदे से लटका मिला ।अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।फॉरेंसिक जांच में जुटी टीम , कमरे से शराब की बोतल बरामद
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया । टीम ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं । पुलिस के अनुसार मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है , जिसकी जांच की जा रही है ।पत्नी के बयान के बाद खुल सकता है राज
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पत्नी के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी , जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
Rudrapur suicide news, Udham Singh Nagar latest news, SIDCUL Rudrapur case, Assistant Production Manager suicide, Uttarakhand Hindi Samachar, Rudrapur breaking news, Javed Arif death case, SIDCUL company incident Uttarakhand