वारदात : पत्नी का हत्या , कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी पति
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छत्तीसगढ़ - के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और भयावह मामला सामने आया है । यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है ।शराब के नशे में बढ़ा विवाद , हुआ खौफनाक अंजाम
जानकारी के अनुसार , यह मामला रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है । आरोपी सालिक राम यादव (45) अपनी पत्नी छेक बाई (42) के साथ गांव में रहता था । बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था , जिसकी मुख्य वजह चरित्र को लेकर शक था । घटना वाले दिन दोनों ने शराब पी रखी थी , जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।वारदात के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा । कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया , जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । बाद में आरोपी सिर को बोरी में रखकर बैठ गया ।बच्चों के सामने हुई वारदात , गांव में फैली दहशत
बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के बच्चे भी घर पर मौजूद थे । इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है । ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।पुलिस पहुंची तो आरोपी ने किया जुर्म कबूल
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था , लेकिन लगातार हो रहे विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया ।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , जांच जारी
पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार , पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है ।
कोरबा हत्या कांड, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज, पति ने पत्नी की हत्या, Korba murder case, Chhattisgarh crime news, husband killed wife, brutal murder India, viral crime video, domestic dispute murder, Hindi news Korba
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: