चम्पावत : पाटी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 से दीपक सोराड़ी ने सभासद पद के लिए ठोकी ताल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की नगर पंचायत पाटी में चुनावी सरगर्मी अब चरम पर पहुंच चुकी है । प्रशासन द्वारा निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है । जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है , वैसे-वैसे सियासी हलचल भी तेज होती जा रही है ।अध्यक्ष पद पर SC आरक्षण ने बदला पूरा समीकरण
इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित होने से पूरे चुनावी समीकरण बदल गए हैं । पुराने दिग्गजों के साथ-साथ नए चेहरे भी मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं । वार्ड स्तर पर भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है ।वार्ड नंबर 3 से दीपक सोराड़ी ने ठोकी दावेदारी
नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 ( न्यू कॉलोनी, भट्यूड़ा, क्षत्रिदयार ) बेहद दिलचस्प हो गया है । यहां से वार्ड सदस्य पद के लिए दीपक सोराड़ी ने दमदार एंट्री कर मुकाबले को हाई-वोल्टेज बना दिया है ।जनसंपर्क में जुटे दीपक सोराड़ी
दीपक सोराड़ी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं । घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और समर्थन जुटा रहे हैं । स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता , सहज व्यवहार और अपनी बात रखने का तरीका उन्हें तेजी से लोकप्रिय बना रहा है ।पिता की छवि बन सकती है ट्रंप कार्ड
राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि दीपक सोराड़ी को उनके पिता , सेवानिवृत्त तहसीलदार भगीरथ सोराड़ी की साफ-सुथरी और मजबूत सामाजिक छवि का सीधा फायदा मिल सकता है । यही वजह है कि उन्हें इस वार्ड में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है ।मुकाबला बन सकता है कांटे का , जनता करेगी फैसला
अब सबकी नजर वार्ड नंबर 3 की जनता पर टिकी है । कौन बनेगा सभासद , यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा , लेकिन फिलहाल दीपक सोराड़ी की मजबूत मौजूदगी ने वार्ड नम्बर 3 को बेहद दिलचस्प बना दिया है ।
Champawat Nagar Panchayat Election, Pati Election News, Ward No 3 Champawat, Deepak Soradi News, Uttarakhand Local Election, Champawat Political News, Pati Nagar Panchayat Chunav, Ward Member Election Uttarakhand
Disclaimer - This content is sponsored. It has been published for promotional purposes on behalf of the concerned candidate/party and should not be considered independent journalistic/news content.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: