• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दुखद : रिजल्ट आने के बाद छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम , हुई मौत ! अपनी ही टीशर्ट से लगाया फंदा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-04-25 17:48:00
Share Share Share

दुखद : रिजल्ट आने के बाद छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम , हुई मौत ! अपनी ही टीशर्ट से लगाया फंदा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( UP ) - के पीलीभीत से एक छात्र की आत्महत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद छात्र इतना गमगीन हो गया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया । इस कदम से एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । मिली जानकारी के मुताबिक बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरा कासिमपुर गांव में एक इंटरमीडिएट के छात्र का शव शुक्रवाार को पेड़ से लटकता मिला ।

इतिहास विषय में फेल होने पर उठाया आत्मघाती कदम

मृतक की पहचान 18 वर्षीय अनुज कुमार , निवासी ग्राम मुसेली के तौर पर हुई है । शुरुआती जानकारी के अनुसार , गुरुवार (23 अप्रैल) को आए रिजल्ट में अनुज इतिहास विषय में फेल हो गया था । उसे इतिहास में मात्र 10 अंक मिले थे , जिससे आहत होकर रिजल्ट देखने के बाद से ही छात्र मानसिक तनाव में था । इसके बाद उसी रात वह अपने घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा ।

अपनी ही शर्ट से बनाया फंदा

परिजनों को चिंता हुई तो तलाश शुरू की. शुक्रवार (24 अप्रैल) सुबह खोज करते हुए एक खेत पर लोग पहुंचे तो छात्र का शव खेत में लगे एक यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका पाया । छात्र ने अपनी ही शर्ट से फंदा बनाया था । छात्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है । हर कोई इस आत्मघाती कदम से स्तब्ध है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं । पूरी घटना को लेकर सीओ बीसलपुर विधि भूषण ने बताया कि छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है । पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है , रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in