क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां कपकोट पुलिस ने नाबालिग के अवैध गर्भपात से जुड़े गंभीर अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है ।जानिए , क्या है पूरा मामला ?
थाना कपकोट में 7 अप्रैल 2026 को एफआईआर संख्या 18/2026 दर्ज की गई थी । मामला बेहद संवेदनशील था , जिसमें नाबालिग के साथ अपराध और अवैध गर्भपात जैसे गंभीर आरोप शामिल थे । पुलिस ने धारा 65(1)/88 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की ।जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी , पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले । सामने आया कि नाबालिग का अवैध गर्भपात कराने में दो लोगों की सीधी संलिप्तता थी । इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।जानिए , कौन हैं आरोपी ?
पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को दो आरोपियों को दबोचा । जिनमें नन्दन सिंह राठौर उर्फ नन्दू (39 वर्ष) मूल निवासी सिमगढ़ी , थाना कांडा , वर्तमान में बनखोला , बागेश्वर और लक्ष्मी टम्टा (82 वर्ष) निवासी मजियाखेत , बागेश्वर शामिल हैं । अब दोनों के खिलाफ अब धारा 89/61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है ।कोर्ट में पेशी की तैयारी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं । पुलिस ने साफ कहा है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी । ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।
बागेश्वर खबर, कपकोट पुलिस कार्रवाई, नाबालिग गर्भपात मामला, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, पॉक्सो एक्ट केस, बागेश्वर अपराध, अवैध गर्भपात गिरफ्तारी, Uttarakhand Crime News, Kapkot Police News, Minor Abortion Case India