• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home देश - दुनियां

इंसानियत हुई शर्मसार : जिंदा नहीं तो कंकाल ही सही ? बैंक सिस्टम की बेशर्मी पर उठा सबसे बड़ा सवाल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-04-29 20:29:51
Share Share Share

इंसानियत हुई शर्मसार : जिंदा नहीं तो कंकाल ही सही ? बैंक सिस्टम की बेशर्मी पर उठा सबसे बड़ा सवाल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ओडिशा - के क्योंझर जिले से सामने आई यह घटना सिर्फ खबर नहीं , बल्कि व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है । एक आदिवासी युवक जीतू मुंडा , अपनी मरी हुई बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया । वजह ? बैंक कर्मचारियों को खाता धारक चाहिए था ।

कागजों में उलझे कर्मचारी , इंसानियत गए भूल

जीतू अपनी बहन कालरा मुंडा के खाते से महज 20 हजार रुपये निकालना चाहता था । बार-बार बैंक के चक्कर काटे , गिड़गिड़ाया , बताया कि बहन अब इस दुनिया में नहीं रही , लेकिन बैंक कर्मियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी । नियमों की आड़ में संवेदनाएं दफन कर दी गईं और एक गरीब , अनपढ़ आदमी को बस खाता धारक को लाओ का रटा-रटाया जवाब मिलता रहा ।

मजबूरी इतनी कि कब्र से निकाल लाया कंकाल

जब सिस्टम ने इंसान को समझना बंद कर दिया , तो जीतू ने सिस्टम को झकझोरने का फैसला किया । वह अपनी बहन का कंकाल कब्र से निकालकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चला और बैंक के दरवाजे पर रख दिया । सोचिए , कितनी बेबसी रही होगी कि एक भाई को यह कदम उठाना पड़ा ।

कंकाल देखकर खुली संवेदनशीलता की पोल

जैसे ही कंकाल बैंक पहुंचा , अफरा-तफरी मच गई । वही कर्मचारी , जो जिंदा इंसान की बात नहीं सुन रहे थे , अब पुलिस को फोन करने लगे । क्या इंसानियत अब सिर्फ कागजों और नियमों की गुलाम बनकर रह गई है ?

पुलिस ने संभाला मामला , सिस्टम फिर कटघरे में

थाना प्रभारी किरण प्रसाद साहू ने साफ कहा - जीतू अनपढ़ है , उसे प्रक्रिया नहीं पता थी । लेकिन सवाल ये है कि क्या बैंक का काम सिर्फ नियम गिनाना है , या लोगों को रास्ता दिखाना भी ? आखिरकार पुलिस और प्रशासन को बीच में आना पड़ा और जीतू को उसका हक दिलाने का भरोसा दिया गया ।

20 हजार के लिए इतना बड़ा संघर्ष क्यों ?

कालरा मुंडा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो चुकी थी । पति और बेटे पहले ही गुजर चुके थे । जीतू ही एकमात्र वारिस है । गरीबी से जूझते इस परिवार के लिए ये 20 हजार रुपये कोई मामूली रकम नहीं , बल्कि जीवन का सहारा थे । अब सवाल ये है - क्या नियम इतने कठोर हो गए हैं कि इंसानियत की कोई जगह ही नहीं बची ?
क्या एक अनपढ़ आदिवासी को उसका हक दिलाने के लिए उसे अपनी बहन का कंकाल ढोना पड़ेगा ? यह घटना बता रही है कि समस्या सिर्फ सिस्टम में नहीं , बल्कि उसे चलाने वालों की सोच में भी है । अगर समय रहते किसी ने इंसानियत दिखाई होती , तो आज ये तस्वीर देश को शर्मसार नहीं करती ।





ओडिशा बैंक विवाद, क्योंझर न्यूज, जीतू मुंडा मामला, बैंक लापरवाही भारत, कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, आदिवासी उत्पीड़न खबर, सिस्टम फेल इंडिया, मानवता पर सवाल, वायरल हिंदी न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in