चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है , जहां अप्रैल महीने के आखिरी दिन , मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि , किसानों की मेहनत एक झटके में तबाह हो गई । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।देखते ही देखते आसमानी आफत से बर्बाद हुई फसल
देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसलें , बर्फ जैसे ओलों के नीचे दब गईं । बाराकोट , लोहाघाट , खेतीखान , पाटी और देवीधुरा सहित पूरे इलाके में ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । गेहूं कटाई के लिए पूरी तरह तैयार खड़ा था , लेकिन आफत की ओलावृष्टि ने अब तबाह कर दिया । किसानों की आंखों में अब सिर्फ मायूसी और बेबसी नजर आ रही है । आफत की ओलावृष्टि का वीडियो लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।सिर्फ खेती ही नहीं , बागवानी को भी भारी नुकसान
खेती के साथ - साथ फलदार पेड़ों में जो फल अभी सेट हो रहे थे , वो तेज ओलावृष्टि की मार से जमीन पर गिर गए । देवीधुरा से प्रकाश जोशी बताते हैं , ओलावृष्टि से फलों के साथ - साथ टहनियां भी टूट गई हैं और उन्हें भारी नुकसान हुआ है । चम्पावत जिले में प्रकाश जोशी जैसे हजारों किसानों की कहानी एक जैसी है , यानी हर कोई किसान ओलावृष्टि से टूट चुका है । नुकसान लाखों में है और उम्मीदें अब सरकार की मदद पर टिकी हैं , कि जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
यूट्यूब पर देखें - https://youtu.be/vrfAcxRjRkE?si=icyVE-MJdpxPyEBN
फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/1LZQBszy72/
Video: