दबंगई : दबंगों ने बीच सड़क पर युवकों से की मारपीट , 15 के खिलाफ केस दर्ज
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कांडा रोड स्थित एक बार के बाहर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है । घटना 30 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है , जिसके बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई ।विवाद के दौरान कई लोग घायल
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार , सिमलगांव (गुरना) निवासी अंकित नगरकोटी अपने साथी प्रदीप के साथ सड़क किनारे खड़े थे । इसी दौरान वहां दीपक कठायत , सचितन कठायत, नीरू कठायत, पवन और अंकुर रौतेला अपने 8-10 साथियों के साथ पहुंचे और कथित तौर पर एक टैक्सी चालक के साथ विवाद हो गया , जो बाद में मारपीट में बदल गया । बीच - बचाव में उनके ( अंकित और प्रदीप ) के साथ भी मारपीट की गई । दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गए ।अस्पताल में कराया गया उपचार
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उनका इलाज किया गया। सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है ।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों सहित कुल 15 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है ।CCTV और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार , मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं । साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Bageshwar news, Uttarakhand crime update, Kanda Road incident, Bageshwar fight case, Uttarakhand police investigation, Bageshwar latest खबर, Uttarakhand Hindi news