• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दर्दनाक हादसा : बोलेरो पर गिरा विशाल पेड़ , 4 महिला शिक्षकों की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-03 23:40:22
Share Share Share

दर्दनाक हादसा : बोलेरो पर गिरा विशाल पेड़ , 4 महिला शिक्षकों की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हिमाचल प्रदेश - में शनिवार शाम कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा सामने आया , जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया । शमशर-गुगरा मार्ग पर अचानक आए तेज तूफान के चलते एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया । इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार चार महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

तूफान बना काल , गाड़ी पर गिरा पेड़ और फिर खाई में गिरी गाड़ी

जानकारी के अनुसार , बोलेरो (HP01K-4621) में छह महिला शिक्षक और चालक स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे । शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया । इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम चीड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे गाड़ी पर आ गिरा । पेड़ गिरने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा , जिससे यह भयावह हादसा हुआ ।

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया । काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया ।

अस्पताल में डाक्टरों ने चार को किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार महिला शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया । दो गंभीर रूप से घायल शिक्षिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया , जबकि चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है । मृतकों की पहचान - स्नेह लता (38), निवासी पारलीधार , आनी ,
बंती कौंडल , निवासी लामीसेरी , आनी , उषा कुमारी (43) , निवासी तराला , आनी ,
सीमा आजाद (54) , निवासी रोपड़ी , आनी के रूप में हुई , जबकि घायलों में सुरेश चंद (चालक) , निवासी रोपड़ी
तारा देवी , निवासी रोपड़ी
रीना कुमारी , निवासी सरकाघाट (मंडी) शामिल हैं ।

इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है , बस भी गुजर रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , हादसे के समय उसी मार्ग से एक बस और अन्य वाहन भी गुजर रहे थे । गनीमत रही कि पेड़ सीधे बोलेरो पर गिरा , अन्यथा बस इसकी चपेट में आ सकती थी और जनहानि और अधिक हो सकती थी ।

प्रशासन ने दी राहत राशि

एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने घटना पर गहरा दुख जताया है । प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं । उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है । साथ ही प्रशासन को हर संभव सहायता और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।





हिमाचल हादसा, कुल्लू आनी सड़क हादसा, बोलेरो पर पेड़ गिरा, महिला शिक्षक मौत, हिमाचल प्रदेश न्यूज, आनी दुर्घटना, कुल्लू ब्रेकिंग न्यूज, हिमाचल तूफान हादसा, IGMC शिमला रेफर, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in