दर्दनाक : आसमान से बरसी मौत ! आकाशीय बिजली से 500 बकरियों की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । यहां रविवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से 500 से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई । यह दर्दनाक घटना निजमूला घाटी के भनाली तोक क्षेत्र में हुई , जहां ऊंचाई वाले बुग्यालों में पशुपालक अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए थे ।बिजली बनकर टूटा कहर , सब कुछ हुआ खत्म
रविवार रात अचानक मौसम ने करवट ली । तेज बारिश और लगातार कड़कती बिजली के बीच एक जोरदार आकाशीय बिजली सीधे उस स्थान पर गिरी जहां बकरियों का बड़ा झुंड मौजूद था । देखते ही देखते सैकड़ों बकरियां मौत के मुंह में समा गईं ।एक झटके में उजड़ी कई परिवारों की दुनिया
इस हादसे में हुकम सिंह , मदन लाल समेत करीब एक दर्जन पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है । ये बकरियां ही उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन थीं । लाखों रुपये के नुकसान ने इन परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है । घटना के बाद पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से नुकसान का सही आकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है । उनका कहना है कि सरकार की मदद के बिना अब जीवन पटरी पर लाना मुश्किल होगा । राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है । नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जिसके बाद मुआवजे को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।बुग्यालों में हर साल होता है ऐसा जोखिम
निजमूला घाटी के ऊंचाई वाले बुग्यालों में हर साल गर्मियों के दौरान पशुपालक अपने मवेशियों के साथ जाते हैं । लेकिन खराब मौसम और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाएं यहां हमेशा खतरा बनी रहती हैं ।
चमोली न्यूज, उत्तराखंड हादसा, आकाशीय बिजली से मौत, बकरियों की मौत चमोली, निजमूला घाटी हादसा, उत्तराखंड पशुपालक नुकसान, lightning strike chamoli goats death, uttarakhand breaking news, chamoli disaster news, pahadi news hindi
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: