• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Saturday, 31-October-2026

Home देश - दुनियां

शर्मनाक : BJP नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप , पुलिस ने किया गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-07 13:07:33
Share Share Share

शर्मनाक : BJP नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप , पुलिस ने किया गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) - के बरेली जिले से बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक महिला ने आरोपी पर छेड़छाड़ , पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं । शिकायत मिलने के बाद प्रेम नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं ।

महिला का आरोप - पहले रुपये लिए , फिर लाखों की मांग शुरू की

Advertisement
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ईशान सक्सेना दवा सप्लाई का काम करता है । इसी दौरान महिला के बेटे को दवा देने के सिलसिले में उसका महिला से संपर्क हुआ था । पीड़िता का आरोप है कि संपर्क बढ़ने के बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा । महिला का कहना है कि आरोपी पहले उससे हजारों रुपये वसूल चुका था और अब उस पर लाखों रुपये देने का दबाव बना रहा था ।

बीच सड़क कार रुकवाकर की छेड़छाड़ , दहशत में पीड़िता

Advertisement
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं । आरोप है कि जब महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी , तभी ईशान सक्सेना ने बीच सड़क उसकी गाड़ी रुकवाई और उसके साथ छेड़छाड़ की । महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की भी चेतावनी दी ।

पुलिस ने दिखाई सख्ती , आरोपी भेजा गया जेल

Advertisement
महिला की तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है । कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया । पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी । प्रशासन की कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं है और अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है ।

Advertisement





बरेली न्यूज, बीजेपी नेता गिरफ्तार, ईशान सक्सेना, महिला से छेड़छाड़ मामला, बरेली पुलिस, प्रेम नगर थाना, BJP युवा मोर्चा, महिला उत्पीड़न, स्कॉर्पियो बरामद, उत्तर प्रदेश अपराध समाचार, Bareilly News, BJP Leader Arrested, Harassment Case Bareilly, Uttar Pradesh Crime News


Ad

Other Related posts

    दुखद : मीना बाजार में झूले से गिरकर युवक की मौत , मचा कोहराम ,

    जिस बिस्कुट को आप खाते हैं और जिस दूध को पीते हो , उसी पर उठे सवाल ! पशु चारे वाले चोकर के इस्तेमाल का आरोप ,

    हड़कंप : IITian बाबा अभय सिंह की मौत की खबर से मचा हड़कंप ! पुलिस ने बताई वायरल दावे की सच्चाई ,

    ख़ामोशी की दहाड़ : सरकार भले विरोध का स्वर दबा दे , मगर दुनिया सुन रही है - अपूर्वानंद ,

    निधन : 75 साल की उम्र में थमा क्रांतिवीर का सफर , 45 मिनट तक चला जिंदगी बचाने का संघर्ष ,

    खौफनाक कांड : पहले हमला... फिर बांधा... आखिर में दोनों को जिंदा जला दिया ,

    बिग ब्रेकिंग : जम्मू - कश्मीर में CISF कैंप के अंदर हड़कंप ! जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां , 4 की मौत ,

    दर्दनाक हादसा : डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर , मां-बेटी समेत चार की मौत ,

    सुहागरात पर दुल्हन ने चार साथियों साथ मिलकर ऐसा किया कि हर कोई रह गया हैरान ,

    सम्मान : फिरोज को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in