• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत की बेटी के साथ दरिंदगी ! BJP नेता फंसा तो भड़की कांग्रेस , खटीमा सीएम पुतला फूंका - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-07 18:10:17
Share Share Share

चम्पावत की बेटी के साथ दरिंदगी ! BJP नेता फंसा तो भड़की कांग्रेस , खटीमा सीएम पुतला फूंका


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - कुमाऊं के चम्पावत जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है । घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है । विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं ।

खटीमा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन , सीएम धामी का पुतला दहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा । आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्य चौक पर सीएम धामी का पुतला फूंका और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है । कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा ।

नाबालिग के हाथ-पांव बांधकर दरिंदगी का आरोप

जानकारी के मुताबिक , चंपावत जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है । पीड़िता के पिता की तहरीर पर बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । घटना के बाद जनता , सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में भारी नाराजगी है । लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग कर रहे हैं ।

बीजेपी नेताओं के नाम क्यों आते हैं ? कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बॉबी राठौर ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि , जिस तरह नाबालिग बेटी के हाथ-पांव बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया , वह बेहद शर्मनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला है । दुख की बात यह है कि ऐसे मामलों में बार-बार बीजेपी नेताओं के नाम सामने आते हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा ।

बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस सनसनीखेज मामले के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं । विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है , जबकि आम जनता भी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है ।














चंपावत गैंगरेप कांड, खटीमा कांग्रेस प्रदर्शन, सीएम धामी पुतला दहन, बीजेपी नेता पर दुष्कर्म आरोप, उत्तराखंड अपराध समाचार, नाबालिग गैंगरेप उत्तराखंड, कांग्रेस हल्लाबोल, चंपावत न्यूज, उधम सिंह नगर खबर, Uttarakhand Hindi Samachar, Pushkar Singh Dhami News, Champawat Crime News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in