दुखद : मधुमक्खियों के खूंखार हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत , गांव में मातम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) - के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बहरी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । घास काटने जंगल गई एक महिला पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ऐसा हमला बोला कि मौके पर चीख-पुकार मच गई । महिला की जान बचाने दौड़े ग्रामीण भी मधुमक्खियों के गुस्से का शिकार बन गए ।मदद करने पहुंचे 4-5 लोग भी हमले से नहीं बच सके
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद चार से पांच लोग उसकी मदद के लिए दौड़े , लेकिन उग्र मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया । देखते ही देखते पूरा क्षेत्र अफरा-तफरी में बदल गया । हमले में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो की हालत बिगड़ी , एम्स रेफर
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया , जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया । वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर स्थित AIIMS Bilaspur रेफर किया गया ।इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
एम्स में इलाज के दौरान बहरी गांव की 75 वर्षीय मलका देवी पत्नी भादर सिंह जिंदगी की जंग हार गईं । बुजुर्ग महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।प्रशासन हरकत में , दी गई फौरी राहत
घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर प्रशासन सक्रिय हो गया । तहसीलदार प्रवीण शर्मा के माध्यम से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है । प्रशासन ने लोगों से जंगल और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है ।
Himachal Pradesh News, Dharampur News, Bee Attack News, Madhumakkhi Hamla, AIIMS Bilaspur, Himachal Breaking News, Malka Devi Death, Dharampur Hospital News, Viral News Himachal, Hindi News Uttarakhand, Uttarakhand Hindi Samachar, Bee Swarm Attack, Latest Hindi News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: