उत्तराखंड : कमाने गया था मजदूर , दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के झिरौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की नाले में गिरने से मौत हो गई । हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है ।किच्छा से काम करने पहुंचा था मजदूर
मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुल्तान अंसारी पुत्र अलाउद्दीन निवासी वार्ड नंबर 4 , रजा नगर , बड़ी मस्जिद के पास , चीनी मिल किच्छा के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार सुल्तान अंसारी सोमवार शाम झिरौली क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने के कार्य के लिए पहुंचे थे ।झिरौली हाइडिल के पास फिसला पैर , हो गई मौत
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह झिरौली हाइडिल के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे । हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई । वह ठेकेदार कुन्दन पुत्र मोहन निवासी कठायतबाड़ा , बागेश्वर के अधीन कार्य कर रहे थे ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया गया ।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में शोक की लहर है। लोगों ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।
Bageshwar News, Jhirauli Accident, Worker Death News, Uttarakhand News Hindi, Sultan Ansari Death, Bageshwar Worker Accident, Jhirauli Hydel News, Uttarakhand Hindi Samachar, बिजली पोल हादसा, बागेश्वर समाचार