• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home उत्तराखंड

दुखद : खाई में समाई कार , मासूम बच्ची की मौत से मचा कोहराम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-14 20:20:01
Share Share Share

दुखद : खाई में समाई कार , मासूम बच्ची की मौत से मचा कोहराम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई , जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया । मिली जानकारी के अनुसार , आरे बाईपास से द्यांगण की ओर जा रही कार संख्या UK 05 3762 नीलेश्वर मंदिर से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ।

फायर टीम और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम और कोतवाली प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । स्थानीय लोगों , वन विभाग के फायर वाचरों और पुलिस ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया । कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मासूम बच्ची को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।

अस्पताल में मासूम को मृत घोषित किया

बताया जा रहा है कि कार में संदीप कुमार (32) , राहुल कुमार (25) पुत्र महेश राम और 4 वर्षीय पूजा सवार थे । जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चार वर्षीय पूजा को मृत घोषित कर दिया , जबकि संदीप कुमार और राहुल कुमार का इलाज जारी है । दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

वन विभाग और स्थानीय लोगों ने की मदद

वन विभाग में तैनात चंदन राम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही फायर वाचरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया । सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया , लेकिन मासूम बच्ची को बचाया नहीं जा सका । कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा । पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है । प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है । घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है , वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है ।




Bageshwar road accident, Bageshwar car accident, Uttarakhand accident news, Bageshwar bypass accident, Uttarakhand Hindi Samachar, car fell into gorge in Bageshwar, Bageshwar latest news, Uttarakhand road हादसा, मासूम बच्ची की मौत, बागेश्वर सड़क हादसा


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , हिंदी सेवा के लिए मिला - हिंदी हितैषी सम्मान ,

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in