• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

डबल अटैक : आम आदमी पर महंगाई का डबल अटैक ! पेट्रोल-डीजल अचानक हुआ महंगा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-15 12:50:14
Share Share Share

डबल अटैक : आम आदमी पर महंगाई का डबल अटैक ! पेट्रोल-डीजल अचानक हुआ महंगा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नई दिल्ली ( New Delhi ) - मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है । शुक्रवार सुबह जारी हुए नए रेट्स में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी हुई है । देश के कई शहरों में पेट्रोल ₹3.00 से ₹3.60 और डीजल ₹2.80 से ₹3.56 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है ।

दिल्ली से हैदराबाद तक पेट्रोल के दाम में तगड़ा उछाल

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है । वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई , जहां पेट्रोल ₹108.74 प्रति लीटर बिक रहा है ।

• मुंबई – ₹106.64
• चेन्नई – ₹103.90
• बेंगलुरु – ₹106.17
• नोएडा – ₹98.04
• गुरुग्राम – ₹98.29
• भुवनेश्वर – ₹104.57
• हैदराबाद – ₹110.89
• तिरुवनंतपुरम – ₹110.58
• पटना – ₹108.55
• जयपुर – ₹107.97
• लखनऊ – ₹97.55 प्रति लीटर

डीजल ने भी बढ़ाई टेंशन , ट्रांसपोर्ट महंगा होने का खतरा

डीजल की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है , जिससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है ।

• दिल्ली – ₹90.67
• मुंबई – ₹93.14
• कोलकाता – ₹95.13
• चेन्नई – ₹95.47
• नोएडा – ₹91.31
• बेंगलुरु – ₹94.10
• भुवनेश्वर – ₹96.11
• हैदराबाद – ₹98.96
• तिरुवनंतपुरम – ₹99.35
• लखनऊ – ₹90.82
• पटना – ₹94.63
• जयपुर – ₹93.23 प्रति लीटर

जानिए , आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम ?

मिडिल ईस्ट संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है । खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से तेल और गैस की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है । सरकार और तेल कंपनियां लंबे समय से पुराने रेट पर ईंधन बेच रही थीं , जिससे कंपनियों पर भारी अंडर-रिकवरी का दबाव बढ़ गया ।

RBI गवर्नर की चेतावनी अब हुई सच

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा पहले ही संकेत दे चुके थे कि अगर मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचा तो भारत में ईंधन की कीमतें बढ़ना तय है । अब पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों ने उनकी चेतावनी को सही साबित कर दिया है ।

जानिए , क्या आगे और बढ़ेंगे दाम ?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा बना रहा , तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है । इसका सीधा असर आम आदमी के ट्रैवल , रसोई और घरेलू बजट पर पड़ेगा ।





Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Hike, Diesel Price Today, Fuel Price Increase India, Crude Oil Price, Middle East Crisis, Petrol Diesel Latest Rate, RBI Governor Warning, India Fuel Prices, Today Petrol Diesel Rate Hindi


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in