• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 09-November-2026

Home उत्तराखंड

बारिश के कहर से मचा हाहाकार ! बाजार में घुसा मलबा , दुकानों में तबाही - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-16 11:41:57
Share Share Share

बारिश के कहर से मचा हाहाकार ! बाजार में घुसा मलबा , दुकानों में तबाही


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal ) - जिले के जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी । धनोल्टी तहसील के नौघर गांव के ऊपर से तेज बहाव के साथ आया बरसाती पानी और मलबा सीधे बिलौंदी पुल बाजार में घुस गया । देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे ।

दुकानों में घुसा पानी और मलबा , व्यापारियों को भारी नुकसान

Advertisement
बारिश का सबसे ज्यादा असर कुलवीर सिंह की दुकान और कमरों पर पड़ा , जहां पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भर गया । दुकान में रखा जरूरी सामान खराब हो गया । आसपास की कई दुकानों और कमरों में भी पानी घुसने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा । स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों की बारिश ने पूरे बाजार की तस्वीर बदल दी ।

तीन से चार बजे के बीच बरपा कहर

Advertisement
राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच क्षेत्र में बेहद तेज बारिश हुई । पहाड़ी से बहकर आया बरसाती पानी मलबे के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंच गया । प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बिलौंदी क्षेत्र की करीब दस दुकानों में पानी और मलबा भर गया है ।

हाईवे पर भी संकट , जेसीबी से हटाया गया मलबा

Advertisement
भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया । वहीं हाईवे पर भी मलबा जमा हो गया , जिससे यातायात प्रभावित हुआ । प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटवाया , जिसके बाद मार्ग को दोबारा सुचारू किया जा सका ।

लोगों में दहशत , प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Advertisement
लगातार बदलते मौसम और पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है । प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने , नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है ।

पहाड़ों में बढ़ा खतरा , मानसून से पहले ही बिगड़े हालात

Advertisement
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम ने चिंता बढ़ा दी है । मानसून आने से पहले ही तेज बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आने लगी हैं , जिससे आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है ।

Advertisement




टिहरी बारिश कहर, बिलौंदी पुल बाजार, जौनपुर ब्लॉक बारिश, धनोल्टी न्यूज, टिहरी मलबा हादसा, उत्तराखंड बारिश, Uttarakhand Rain News, Tehri Rain Disaster, Heavy Rain Tehri, Uttarakhand Hindi Samachar, पहाड़ों में बारिश, टिहरी ताजा खबर, उत्तराखंड मौसम अपडेट


Ad

Other Related posts

    उत्तराखंड में 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश घोषित करने वाला आदेश फर्जी ,

    चम्पावत : पाटी तहसील में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस , राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया याद ,

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया दीपावली महोत्सव का आगाज , 11 नवंबर को निकलेगी भव्य देवी रथ यात्रा ,

    दर्दनाक : छोटी दीपावली पर ड्यूटी से घर लौट रहे वन दरोगा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत ,

    हत्या : जिसके लिए पति - बच्चों को छोड़ा , उसी ने ले ली जान ! लकड़ी का डंडा , खून से सने कपड़े और जूते के साथ पकड़ा गया आरोपी ,

    चम्पावत : 257 करोड़ से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज , डीएम ने तीन शिफ्टों में काम कराने के दिए निर्देश ,

    चोरी : धनतेरस से पहले चोरों ने दिया बड़ा झटका , सेना के जवान के घर से लाखों के जेवरात पार ,

    बिग ब्रेकिंग : जैनी प्रकरण में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत ! प्रेस वार्ता में फूट - फूटकर रोईं जैनी , हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप ,

    बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल गिरफ्तार ! गंभीर आरोपों में दर्ज है मुकदमा ,

    दुखद : राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ , पूर्व विधायक ने दुनिया को कहा अलविदा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in