खून - खराबा : सड़क जाम के बीच भिड़े चालक , आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के धारचूला क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया । पोकलैंड मशीन उतारने को लेकर दो चालकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक चालक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । गंभीर रूप से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।पोकलैंड मशीन उतारने के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार 11 मई को धारचूला क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध थी । इसी दौरान पोकलैंड मशीन उतारने को लेकर चालक विजय सिंह और चालक चंद्रवीर सिंह के बीच तीखी बहस शुरू हो गई । देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया । आरोप है कि गुस्से में आए विजय सिंह ने चंद्रवीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया । खून से लथपथ हालत में चंद्रवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया , लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया । घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया ।हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी , पुलिस ने बिछाया जाल
वारदात के बाद आरोपी विजय सिंह मौके से फरार हो गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली धारचूला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की । पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी - पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी ।72 घंटे में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
धारचूला पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है ।इलाके में दहशत , लोगों में आक्रोश
दिनदहाड़े हुई इस खूनी वारदात से धारचूला क्षेत्र में दहशत का माहौल है । स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है ।
पिथौरागढ़ हत्या मामला, धारचूला चाकूबाजी, पोकलैंड विवाद हत्या, धारचूला पुलिस गिरफ्तारी, पिथौरागढ़ क्राइम न्यूज, उत्तराखंड अपराध समाचार, चंद्रवीर सिंह हत्या, विजय सिंह गिरफ्तार, धारचूला ताजा खबर, Uttarakhand Crime News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: