• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

अजब - गजब : दूल्हे की शादी में पहुंची 8 साल पुरानी प्रेमिका , मिनटों में बदल गया पूरा माहौल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-16 16:24:35
Share Share Share

अजब - गजब : दूल्हे की शादी में पहुंची 8 साल पुरानी प्रेमिका , मिनटों में बदल गया पूरा माहौल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के रुड़की शहर में एक शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया , जब दूल्हे के रिसेप्शन कार्यक्रम में अचानक एक युवती पहुंच गई और उसने पूरे समारोह में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया । खुशियों और जश्न के माहौल में देखते ही देखते तनाव और अफरा-तफरी फैल गई । मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन की विदाई रोक दी गई और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा ।

बुर्का पहनकर बैंकट हॉल पहुंची युवती

जानकारी के मुताबिक , युवक की शादी दो दिन पहले हुई थी । बुधवार रात रुड़की के एक चर्चित बैंकट हॉल में प्रीतिभोज कार्यक्रम चल रहा था । मेहमान खाने-पीने और डांस में व्यस्त थे , तभी बुर्का पहनकर एक युवती समारोह में पहुंची और सीधे दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी । युवती ने दावा किया कि पिछले 8 वर्षों से उसका दूल्हे के साथ प्रेम संबंध था । आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में दूसरी युवती से शादी रचा ली ।

आरोप सुनते ही मेहमानों में मची खलबली

युवती के खुलासे के बाद बैंकट हॉल में मौजूद मेहमानों और रिश्तेदारों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई । कुछ ही देर में माहौल इतना बिगड़ गया कि लोग धीरे-धीरे कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे । रिसेप्शन की चमक-दमक देखते ही देखते विवाद में बदल गई ।

विवाद देखकर वधू पक्ष ने रोकी विदाई

मामले की जानकारी मिलते ही वधू पक्ष भी सकते में आ गया । लड़की वालों ने साफ शब्दों में कह दिया कि जब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आती और युवक आरोपों का जवाब नहीं देता , तब तक बेटी की विदाई नहीं की जाएगी । परिजनों का कहना था कि वे अपनी बेटी का भविष्य दांव पर नहीं लगा सकते ।

देर रात तक चलता रहा ड्रामा

सूत्रों के मुताबिक , देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बहस और समझौते की कोशिशें चलती रहीं , लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका । आखिरकार दूल्हे और उसके परिजनों को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा । बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई है । हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है । घटना पूरे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।






Haridwar News, Roorkee News, Roorkee Wedding Drama, Haridwar Wedding Controversy, Reception Party Hangaama, Girlfriend Reached Wedding, Dulhan Ki Vidai Ruki, Uttarakhand Hindi News, Roorkee Viral News, Wedding Drama Uttarakhand, Haridwar Breaking News, Love Affair Controversy, शादी में हंगामा, रुड़की रिसेप्शन विवाद, दूल्हे पर आरोप


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in