दुखद : चाचा की शव यात्रा बनी भतीजे के लिए आखिरी सफर , क्षेत्र में शोक की लहर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के थराली विकासखंड स्थित कैरा गांव में एक बेहद दुखद हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई । युवक अपने चाचा की शव यात्रा में शामिल होने गया था , तभी अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर ने उसकी जान ले ली । जानकारी के अनुसार , कैरा गांव निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र हर्षपाल सिंह रावत रविवार 17 मई को अपने चाचा 46 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने गए थे । भूपाल सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और रविवार सुबह उनका निधन हो गया था ।अचानक गिरे पत्थर ने ली जान
अंतिम यात्रा के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर दिग्विजय सिंह के सिर पर आ लगा , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया , लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई । अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।108 सेवा में चालक था दिग्विजय
सोल घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह 108 आपातकालीन सेवा में चालक के पद पर कार्यरत थे । उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे सोल क्षेत्र में शोक की लहर है ।पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में तैनात डॉक्टर अमित रूद्र ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था , लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं । वहीं ग्वालदम चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है । पोस्टमॉर्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कराया जाएगा ।
Chamoli news, Tharali accident news, Kaira village incident, Digvijay Singh death, Uttarakhand Hindi Samachar, Chamoli latest news, Uttarakhand accident news, 108 ambulance driver death, Sol Valley news, थराली हादसा, चमोली समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार