झटका : 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल , अब उत्तराखंड में लगने लगा है महंगाई का तड़का
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.58 पहुंचा , देशभर में मची हलचल ।
नई दिल्ली - महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है । सिर्फ पांच दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं । राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है । बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब रसोई से लेकर सफर तक हर चीज पर पड़ने वाला है । राजधानी दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया । नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर बिक रहा है । तेल कंपनियों ने पांच दिनों में दूसरी बार दाम बढ़ाए हैं । इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी । लगातार बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ा दी है । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे और डीजल 94 पैसे महंगा हुआ है । वहीं चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है । इन बढ़े हुए मूल्यों का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है ।पेट्रोल - डीजल के रेट बढ़ते ही उत्तराखंड में लगने लगा है , महंगाई का तड़का
उत्तराखंड में पेट्रोल - डीजल के मूल्यों में उछाल आने के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने रेट बढ़ा दिए हैं , जिससे महंगाई की रफ्तार अब और तेज होगी । विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ गई है , जिसका असर सब्जियों , राशन , दूध और रोजमर्रा की चीजों पर भी देखने को मिलने लगा है । यानी आने वाले दिनों में आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं ।जनता में नाराजगी , सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है । लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक आम जनता महंगाई का बोझ उठाती रहेगी ।
Petrol Diesel Price Hike, Petrol Diesel Latest Rate, Delhi Petrol Price Today, Diesel Price Increase News, Fuel Price Hike India, Petrol Diesel News Hindi, Uttarakhand Hindi News, Breaking News Hindi, Petrol Price Today, Diesel Rate Today, महंगा पेट्रोल डीजल, पेट्रोल डीजल कीमतें, हिंदी समाचार, उत्तराखंड न्यूज