• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुखद : फायर वॉचर की जंगल की आग बुझाते समय दर्दनाक मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-21 11:04:55
Share Share Share

दुखद : फायर वॉचर की जंगल की आग बुझाते समय दर्दनाक मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है । बदरीनाथ हाईवे के पास बेड़ूबगढ़ बिरही क्षेत्र में चीड़ के जंगल में लगी आग बुझाने गए फायर वॉचर राजेंद्र सिंह नेगी (42) की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई ।

आग बुझाने के दौरान हुआ हादसा

बुधवार दोपहर बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में भीषण आग भड़क उठी । आग चट्टानी इलाके तक फैल गई , जिसके बाद बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची । चमोली रेंज के 15 फायर वाचर आग पर काबू पाने के लिए भेजे गए थे । शाम तक टीम ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया और सभी कर्मी हाईवे पर लौट आए । लेकिन राजेंद्र सिंह टीम के साथ वापस नहीं लौटे ।

सर्च ऑपरेशन और शव की बरामदगी

एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया । रात साढ़े दस बजे जंगल में उनका मोबाइल फोन मिला , लेकिन उनका पता नहीं चल सका ।
अंधेरा और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू अभियान रात में रोकना पड़ा । गुरुवार सुबह खोज अभियान दोबारा शुरू किया गया । इस दौरान राजेंद्र सिंह का शव लगभग 70 मीटर गहरी खाई में आग से झुलसी अवस्था में मिला ।

संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरने की आशंका

वन विभाग के अनुसार , प्रारंभिक आशंका है कि आग बुझाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गए होंगे । हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर है । मृतक के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए । स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई । साथ ही कहा गया कि जंगल की आग बुझाने वाले फायर वाचरों के लिए विशेष सुरक्षा और सहायता नीति बननी चाहिए ।






चमोली फायर वॉचर मौत, बदरीनाथ हाईवे जंगल आग, राजेंद्र सिंह नेगी हादसा, उत्तराखंड जंगल आग, फायर वॉचर सुरक्षा, चमोली समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in