• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शर्मनाक : सरकारी स्कूल में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-05-21 14:33:39
Share Share Share

शर्मनाक : सरकारी स्कूल में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रुड़की - नगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक पर दो नाबालिग छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है । मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । घटना सामने आने के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है और अभिभावकों में भय व नाराजगी साफ देखी जा रही है ।

स्कूल के दफ्तर में बुलाकर की गई कथित हरकत

पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत के अनुसार , घटना मंगलवार की बताई जा रही है । आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 13 और 14 वर्षीय दो छात्राओं को कार्यालय में बुलाया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया । घर पहुंचने के बाद छात्रा सहमी हुई थी । परिजनों के पूछने पर उसने पूरी आपबीती बताई । बताया जा रहा है कि छात्राओं ने प्रधानाध्यापक की हरकतों का विरोध भी किया , जिसके बाद मामला सीधे परिवार तक पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई ।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची , लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापक मौके पर नहीं मिला । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है ।

पुलिस बोली - जांच में जो सामने आएगा , होगी सख्त कार्रवाई

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है । छात्राओं और स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं । पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे , उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

शिक्षा विभाग पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं । अभिभावकों का कहना है कि यदि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं , तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है ।

स्थानीय लोगों में गुस्सा , आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । लोगों का कहना है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए ।






रुड़की स्कूल छेड़छाड़ मामला, प्रधानाध्यापक पर पॉक्सो एक्ट, सरकारी स्कूल में छेड़छाड़, छात्राओं से अभद्रता, रुड़की खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand Hindi News, POCSO Act case Uttarakhand, school harassment news, Uttarakhand crime news


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in