उत्तराखंड में IAS तबादलों की सुनामी ! कई जिलों और विभागों में बड़ा उलटफेर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तराखंड में अफसरशाही का बड़ा भूचाल ! DM देहरादून हटे , गढ़वाल कमिश्नर बदले , IAS-PCS अफसरों के बंपर तबादले ।
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की अफसरशाही में आखिरकार बड़ा प्रशासनिक धमाका हो ही गया । लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने आईएएस , पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बंपर तबादले कर पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी है । इस फेरबदल में कई बड़े चेहरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं , जबकि कुछ अफसरों को बेहद अहम विभाग सौंपे गए हैं । सबसे ज्यादा चर्चा देहरादून के जिलाधिकारी और गढ़वाल कमिश्नर के बदलाव को लेकर हो रही है । सरकार द्वारा जारी तबादला सूची ने साफ कर दिया है कि अब प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा रीसेट शुरू हो चुका है । गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है । अब उन्हें स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग का सचिव बनाया गया है । वहीं स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन संभाल रहे सचिन कुर्वे को प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीज कर दिया गया है ।देहरादून DM बदले , आशीष चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है । अब आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है । जबकि पूर्व डीएम को नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है । यह बदलाव प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है । उधर आनंद स्वरूप को गढ़वाल कमिश्नर की अहम जिम्मेदारी देकर सरकार ने बड़ा भरोसा जताया है ।बागेश्वर DM भी हटे , अपूर्व पांडे बने नए जिलाधिकारी
तबादला सूची में बागेश्वर जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है । अपूर्व पांडे को नया जिलाधिकारी बनाया गया है । इससे पहले जिले के डीएम को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है ।इन अफसरों को मिली नई ताकत
* BVRC पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया , पुरानी जिम्मेदारियां भी बरकरार ।
* अभिषेक रूहेला को CEO PMGSY की जिम्मेदारी ।
* सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और निदेशक UDRP
* आलोक कुमार पांडे बने देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त ।
* नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा ।
* संदीप तिवारी बने GMVN के MD, साथ में NHM निदेशक की जिम्मेदारी ।
* दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक और खेल विभाग की कमान ।
* प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिदेशक निबंधक ।
* आकांक्षा कोडे को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ।PCS और सचिवालय सेवा में भी बड़ा फेरबदल
सिर्फ IAS ही नहीं , PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव किया गया है ।
* गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी ।
* ईलागिरी को दुग्ध विकास और महिला डेयरी निदेशक
* सुंदरलाल सेमवाल बने अपर सचिव सचिवालय प्रशासन ।
* महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग ।
* सुनील सिंह को अपर सचिव गृह ।
* फिंचा राम बने ADM पौड़ी
* अनिल गर्ब्याल को परिवहन निगम का महाप्रबंधक ।
* जितेंद्र कुमार बने ADM हरिद्वार ।
* योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार ।
* प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत ।धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक संदेश
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है । माना जा रहा है कि सरकार अब विकास कार्यों और प्रशासनिक कसावट को लेकर कोई ढिलाई नहीं चाहती । कई अधिकारियों को उनकी कार्यशैली के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं । अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तबादलों के बाद उत्तराखंड की प्रशासनिक मशीनरी कितनी तेजी से काम करती है और सरकार की प्राथमिकताओं को जमीन पर कैसे उतारती है ।
उत्तराखंड IAS तबादला सूची, Uttarakhand IAS Transfer 2026, देहरादून DM बदले, गढ़वाल कमिश्नर बदले, धामी सरकार तबादले, उत्तराखंड PCS ट्रांसफर, IAS officers transfer Uttarakhand, Dehradun DM Ashish Chauhan, Bageshwar DM Transfer, Uttarakhand Hindi Samachar, उत्तराखंड प्रशासनिक फेरबदल, Uttarakhand bureaucracy news